उमाकांत चौधरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम
आगामी 17 नवंबर को विशनपुर हाईस्कूल में जदयू नेता स्व. प्रो. उमाकांत चौधरी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:35 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:35 AM (IST)
दरभंगा। आगामी 17 नवंबर को विशनपुर हाईस्कूल में जदयू नेता स्व. प्रो. उमाकांत चौधरी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह जानकारी जदयू के डॉ विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी ने दी। शुक्रवार को विशनपुर हाईस्कूल पहुंचकर डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जी जान से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शम्भूनाथ झा उर्फ फूल बाबू, मुखिया राजकुमार चौधरी, विमल कुमार चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी, शशिकांत साह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें