लदहो नुनिया घाट पर होगा पुल का निर्माण : विधायक
दरभंगा। लदहो नुनिया घाट में बांस-बल्ले से बने चचरी पुल देखने के लिए सोमवार को कुशेश्वरस्थान विधायक शशिभूषण हजारी पहुंचे। इस दौरान वे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।
दरभंगा। लदहो नुनिया घाट में बांस-बल्ले से बने चचरी पुल देखने के लिए सोमवार को कुशेश्वरस्थान विधायक शशिभूषण हजारी पहुंचे। इस दौरान वे लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक ने लोगों की समस्या को देखते हुए पुल निर्माण करने का आश्वासन दिया। लदहो कमला नदी में तीन स्थानों पर लोगों ने जन सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कर रखा है। पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है। लदहो से लोगों को अनुमंडल मुख्यालय पंहुचने के लिए पोखराम से 15 किमी दूरी सफर करना पड़ रहा है। इस समस्या से ऊब चुके लोगों ने चचरी पुल का निर्माण कर डाला है। इससे अनुमंडल मुख्यालय आने के लिये लोगों को अब मात्र तीन किमी दूरी का सफर करना पड़ता है। विधायक हजारी ने बताया कि लदहो में पुल का निर्माण नहीं होने से लोगो को काफी समस्या उठाना पड़ रहा है। बहुत जल्द पुल निर्माण कार्य शुरू होने की बात कहीं। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शिबू झा, दिलीप सिंह, वीरेंद्र पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।