Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के मंत्र को अपनाया, लगातार हो रही मानवता की सेवा : सांसद

दरभंगा। स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान-टू के माध्यम से भारतीय

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 11:22 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के मंत्र को अपनाया, लगातार हो रही मानवता की सेवा : सांसद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा के मंत्र को अपनाया, लगातार हो रही मानवता की सेवा : सांसद

दरभंगा। स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान-टू के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी व कार्यकर्ता जनसेवा के हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थितियों के बावजूद सेवा के मंत्र को सर्वोपरि रखते हुए दरभंगा व देश के हर हिस्से में भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हुए हैं। लगातार सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना चुनौतियों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आवाह्न मेरा बूथ कोरोना मुक्त को सफल बनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता जन सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन-टू के तहत सेवा दिवस पर 33 राज्यों के 1.53 लाख से ज्यादा गांवों व बस्तियों में सेवा कार्य किए गए। वो सोमवार को सेवा ही संगठन-टू के तहत अलीनगर विधानसभा के अंटौर में मास्क वितरण कर रहे थे। कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आवाह्न पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में राहत व सेवा का कार्य किया है। सांसद ने लगभग 80 करोड़ गरीब व जरूरतमंदों को नवंबर माह तक तय मात्रा में मुफ्त अनाज देने और सभी देशवासियों का मुफ्त टीकाकरण करने के निर्णय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा - राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महामारी के इस समय में, मोदी सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। अब देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि अब तक देश के करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन मिली है। अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़ जाएंगे और सभी देशवासियों के लिए केंद्र सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि 21 जून, सोमवार से देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए, भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार खुद ही खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। इस दौरान सांसद ने लोगों के बीच मास्क व अन्य जरूरी चीजों का भी वितरण किया। सांसद पिछले दिनों आई तेज आंधी में पेड़ गिरने से अंटौर निवासी झिगुर सहनी के निधन के बाद उनके घर गए। उनके स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। घटना की सूचना मिलते ही सांसद ने त्वरित संज्ञान लेते हुए स्वजनों को मुआवजा देने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया। इसके बाद तत्काल मृतक के परिजन को 4 लाख का मुआवजा दिया गया। सांसद के साथ भाजपा जिला मंत्री उमेश चौधरी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बालेंदु झा, रामनाथ सहनी, ललित मोहन मिश्र, अभिषेक कर्ण मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.