Move to Jagran APP

कोरोना काल में भाजपा महिला मोर्चा ने किए बेहतर कार्य

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा है कि कोरोना काल में हमारी महिला बहनों ने सराहनीय कार्य किए हैं। घर-घर जाकर भोजन सामग्री व मास्क का वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 01:47 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:14 AM (IST)
कोरोना काल में भाजपा महिला मोर्चा ने किए बेहतर कार्य
कोरोना काल में भाजपा महिला मोर्चा ने किए बेहतर कार्य

दरभंगा । भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी निवेदिता सिंह ने कहा है कि कोरोना काल में हमारी महिला बहनों ने सराहनीय कार्य किए हैं। घर-घर जाकर भोजन सामग्री व मास्क का वितरण किया। यह अत्यंत ही सराहनीय था। इसकी चर्चा प्रधानमंत्री जी भी मन की बात में और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी इस सराहनीय कार्य पर चर्चा की है। बाढ़ की विभीषिका से दरभंगा के लोग गुजरे हैं। अब स्थिति सामान्य हुई है। चुनाव को देखते हुए हम सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। प्रदेश की महिलाएं बूथ स्तर पर काम कर रही हैं। आने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी निर्णायक होगी।

loksabha election banner

दोनों स्थानीय परिसदन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहीं थीं।

मौके पर सजल झा ने कहा- बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका अग्रणी रहेगी। मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीणा झा, अंजनी सहनी, बीना कुमारी मिश्रा, बंदना मिश्रा, जिला मंत्री इंदु ठाकुर व नगर अध्यक्ष कल्याणी मिश्रा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.