Move to Jagran APP

बिहार संपर्क क्रांति को रोका, प्रदर्शन और नारेबाजी

दरभंगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा में कथित धांधली व अनियमितता से आक्रोशित छात्र संगठनों ने शुक्रवार को जिले में जोरदार प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 12:05 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 12:05 AM (IST)
बिहार संपर्क क्रांति को रोका, प्रदर्शन और नारेबाजी
बिहार संपर्क क्रांति को रोका, प्रदर्शन और नारेबाजी

दरभंगा। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा में कथित धांधली व अनियमितता से आक्रोशित छात्र संगठनों ने शुक्रवार को जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति को रोका। जगह-जगह सड़क पर आगजनी कर जाम किया। हालांकि इस दौरान जिले में शांति बनी रही। बंद का मिला-जुला असर देखा गया। बिहार बंद को आरजेडी समेत महागठबंधन के सभी दलों ने अपना समर्थन दिया।

loksabha election banner

बिहार बंद को देखते हुए दरभंगा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया था। दरभंगा जंक्शन के सभी प्लेटफार्म सहित मार्गों पर भी जगह-जगह सुरक्षा बल की तैनाती की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में आइसा-इनौस के कार्यकर्ताओं ने बिहार संपर्क क्रांति को 8:26 से 8:38 तक बाधित रखा। अन्य सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रही। दरभंगा जंक्शन पर बंद का नेतृत्व आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव, जिला अध्यक्ष प्रिस राज, प्रदेश महासचिव विजय कुमार आर्यन, इनौस के राज्य कमेटी सदस्य पप्पू खान कर रहे थे। इधर छात्र संगठनों द्वारा मार्च व सड़क जाम का नेतृत्व आइसा जिला सह सचिव राजू कर्ण, विशाल कुमार माझी, छात्र राजद नेता मनीष कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला अध्यक्ष प्रिस राज व जिला सचिव मयंक कुमार यादव ने कहा कि छात्र-युवा आंदोलन के दबाव में सरकार आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा के रिजल्ट को लेकर जांच कमेटी बनाने तथा ग्रुप डी की परीक्षा स्थगित करने का झांसा दे रही है। यूपी चुनाव के बाद सरकार अपने आश्वासन से फिर पीछे भाग जाएगी। इस बार छात्र-युवा सरकार के झांसे में नहीं आने वाले हैं। बंद कार्यक्रम में आइसा पूर्व जिला सचिव विशाल कुमार माझी, मोहम्मद सहाबुद्दीन, मोहम्मद तालिब, साजन कुमार, रौशन कुमार, इनौस जिला अध्यक्ष केशरी कुमार यादव, राज्य कमेटी सदस्य पप्पू खान, समीर अल्फ़ा•ा, मुकेश यादव, रितिक कुमार, सन्नी यादव, भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार, जिला स्थायी समिति सदस्य अशोक कुमार पासवान भी शामिल थे।

छात्र राजद ने आयकर चौक को किया जाम, प्रदर्शन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अध्यक्ष रजनीश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयकर चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रर्दशन किया। इस दौरान कृष्णा यादव ,बाबा श्याम चंदन कुमार, धीरज कुमार, शिवम कुमार, गणेश यादव, राम आशीष साहनी, जितेंद्र सहनी, राहुल भंडारी, लल्लन यादव भी मौजूद थे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो. असलम ने प्रेस नोट जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार औ बिहार में डबल इंजन की सरकार पर देश के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है, कहा कि देश के युवा ही कल के भविष्य हैं।

दमन, गिरफ्तारी और मुकदमे वापसी हों : महागठबंधन

छात्र-नौजवानों के समर्थन मे महागठबंधन ने बिहार बंद का समर्थन करते हुए दरभंगा क्लब से राजद के जिला अध्यक्ष उमेश राय, भाकपा (माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राजद के लक्ष्मण यादव, माले के वरिष्ठ नेता आर के सहनी, देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ दरभंगा समाहरणालय, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, बाकरगंज, कामर्शियल चौक होते हुए पुन: लहेरियासराय टावर पर पहुंच कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। राजद के जिला अध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर किसी भी प्रकार का संदेह नहीं है। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव रामचन्द्र यादव, उदय शंकर चौधरी, महिया जिला अध्यक्ष यास्मीन खातुन, सिघवारा प्रखंड अध्यक्ष वसी अहम, बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष ऐहसान अहमद, महेश यादव,युवा नेता समीर अल्फाज,भाकपा(माले) के डा. उमेश यादव, जमालुद्दीन,पप्पु पासवान, अभिषेक कुमार, इनौस के जिला सचिव गजेन्द्र नारायण शर्मा, अवधेश सिंह भी मौजूद थे। जाले बाजार समेत घोघरहा दोघरा राढी ब्रह्मपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तरह सभी प्रतिष्ठान खुले रहे।

सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में बिहार बंद के दौरान शुक्रवार को राजद, कांग्रेस व विकास शील इंसाफ पार्टी के समर्थकों ने कंसी चौक पर फोरलेन पथ को जाम कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। वीआइपी जिला उपाध्यक्ष ललीत सहनी,राजद जिला महासचिव ने कहा विधान सभा चुनाव में भाजपा जदयू ने 19 लाख नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन नौकरी की जगह सरकार छात्रों पर लाठी बरसा रही है। राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय व राजद पंचायतीराज के जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन राही ने कहा कोरोना काल में छात्रों के बीच रोजगार एक महत्वपूर्ण समस्या बनकर आई है।इसके निदान में सभी को पहल करने की जरूरत है।

बिरौल अनुमंडल मुख्यालय पर दिया धरना

राष्ट्रीय जनता दल,कांग्रेस,वामदलों द्वारा बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजद अध्यक्ष कैलाश कुमार ने की।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार को अविलंब छात्रों की सभी मांग मान लेनी चाहिए। छात्र देश के भविष्य हैं, बेरोजगारी चरम पर है हर एक छात्र नौजवान को रोजगार मुहैया होना चाहिए। मौके पर माले सचिव मनोज यादव, सीपीएम के अनुमंडल प्रतिनिधि रघुनाथ झा, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सह राजद नेता कैलाश कुमार चौधरी, आशा देवी, कारी सदा, प्रदीप यादव, नूर अली खान, संजय कुमार राम, अरविद यादव, विकास कुमार, सुमन कुमार, आदित्य झा,बैजनाथ, रमेश,बालेश्वर राम भी मौजूद थे।

केवटी में सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अलावे दुकानें खुली रही। दरभंगा - जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी व मब्बी - कमतौल एस एच 75 , मुहम्मदपुर - शिवधारा ,रनवे - रैयाम, छतवन - रैयाम, औंसी - रैयाम, ननौरा - मुहम्मदपुर, हाजीपुर भाया बाढ़ पोखर - छतवन ,कोयला स्थान बरही आदि पथ पर वाहनों का परिचालन जारी रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.