नोटबंदी : मरीज हुए परेशान तो इस डॉक्टर ने शुरू किया मुफ्त इलाज
नोट बैन के बाद मरीजों को परेशानी को देखते हुए दरभंगा के एक डॉक्टर ने मुफ्त इलाज शुरू की है। उनके अनुसार वे जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दे रहे हैं।
पटना [जेएनएन]। बड़े नोटों पर प्रतिबंध से आम लोग परेशान हैं। इससे बीमार लोगों के इलाज में भी पेरशानी खड़ी हो रही है। इसे देखते हुए दरभंगा के एक डॉक्टर ने मुफ्त इलाज करना शुरु कर दिया है।
दरभंगा के फिजिशियन डॉ. जीएन दूबे अपने निजी क्लिनिक में रोजाना करीब दो सौ मरीजों को मुफ्त परामर्श दे रहे हैं। ऐसा वे नोटबंदी के कारण उत्पन्न स्थिति के कारण कर रहे हैं। डॉक्टर ने स्थिति सामान्य होने तक मरीतों की मुफ्त चिकित्सा की घोषणा की है। इसकी उन्होंने बाकायदा नोटिस भी चिपका दी है।
नोटबंदी पर शॉटगन ने कहा- जन भावना से नहीं खेलें नेता व अधिकारी
डॉ. दूबे के अनुसार वे तीन दिनों से मरीजों को मुफ्त परामर्श दे रहे हैं। जरुरतमंद मरीजाें को मुफ्त में दवाएं भी दे रहे हैं।