अस्पताल परिसर में छिपाई गई थी शराब, शहर में मिला तहखाना
विकासखंड जखोली के पांजणा गांव में खेतों में समतलीकरण कर रहे दो व्यक्ति अचानक पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से दब गए।
संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोली के पांजणा गांव में खेतों में समतलीकरण कर रहे दो व्यक्ति अचानक पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से दब गए। जबकि, एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल हो गया। मृतकों का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बीती देर शाम लगभग छह बजे जिले के जखोली विकासखंड के पांजणा गांव में दो लोग खेतों का समतीकरण कर रहे थे। इस बीच अचानक एक बड़ा पत्थर और मलबा पहाड़ी से उनके ऊपर गिर गया। पत्थर की चपेट में आने से पांजणा निवासी 40 वर्षीय गोपाल सिंह पंवार और 48 वर्षीय गुमान सिंह गुसाईं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नवनीत सिंह को हल्की चोट आई। ग्रामीणों ने दोनों व्यक्तियों के शव बाहर निकाले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर पंचायतनामा भरा। शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक गोपाल सिंह पंवार अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। जबकि, गुमान सिंह अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं। दोनों कमाऊ सदस्यों की मौत के बाद परिवारों के पास आर्थिकी का कोई जरिया नहीं बचा है। वहीं जिलाधिकारी वंदना सिंह ने घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है, साथ ही इस मृतकों को हरसंभव सहायता देने के लिए आवश्यक निर्देश उप जिलाधिकारी जखोली को दिए हैं।