Move to Jagran APP

बाढ़ से 15 प्रखंड की 231 पंचायतों के 21 लाख लोग प्रभावित : डीएम

दरभंगा। बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आई तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम को डीएम डॉ. त्यागराजन

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 01:52 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 01:52 AM (IST)
बाढ़ से 15 प्रखंड की 231 पंचायतों के 21 लाख लोग प्रभावित : डीएम
बाढ़ से 15 प्रखंड की 231 पंचायतों के 21 लाख लोग प्रभावित : डीएम

दरभंगा। बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आई तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने विस्तार से जानकारी दी। टीम को बताया कि 22 जुलाई से जिले में बाढ़ आई और कुल 18 में से 15 प्रखंड के 231 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हुईं। इसमें 181 पंचायत पूर्णत: और 50 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। बाढ़ से करीब 21 लाख की आबादी प्रभावित रही। बाढ़ के दौरान 634 सामुदायिक किचन चलाए गए। इसमें 56 लाख 79 हजार 520 लोगों को सुबह-शाम भोजन कराया गया। अभी छह सामुदायिक किचन चलाए जा रहें हैं। इसमें 3982 लोगों को भोजन परोसे जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित 61068 परिवारों को पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध कराई गई। 23 हजार लोगों को ड्राई फूड पैकेट्स उपलब्ध कराए गए। बाढ़ प्रभावित 516046 परिवारों को 30962.76 लाख रुपये जीआर की राशि पीएफएमएस के माध्यम से भेजे गए हैं। बचाव कार्य पर 141.5 लाख रुपये व्यय हुए। 639 सामुदायिक रसोई में 57 लाख 66 हजार 310 लोगों को खाना खिलाया गया। इस पर 29 करोड़ 13 लाख रुपये व्यय हुए। एनडीआरएफ की एक टीम को दरभंगा पश्चिमी क्षेत्र में, दूसरी टीम को हनुमाननगर और एसडीआरएफ की एक टीम को दरभंगा मुख्यालय में बचाव कार्य के लिए लगाया गया। आवागमन की सुविधा के लिए 105 सरकारी और 485 निजी नावें चलवाई गईं। वर्तमान में 78 सरकारी और 186 निजी नावें चलवाई जा रही हैं। बाढ़ के कारण 12 लोगों की मौत हो गई। उनके आश्रितों को चार-चार लाख रुपये दिए गए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 28 मेडिकल टीम द्वारा 880 कैंप चलाए जा रहे हैं। इनमें अब तक 43416 मरीजों का इलाज किया गया है। बाढ़ प्रभावित गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए 805 बैग ब्लीचिग पाउडर और 1207 बैग चूना का छिड़काव कराया गया।

prime article banner

-------------------

नुकसान से कराया गया अवगत :

टीम को बताया गया कि पथ निर्माण विभाग दरभंगा डिवीजन की 77.90 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हुई। इसके पुर्नस्थापन में 40 करोड़ 58 लाख रुपये की जरूरत है। पथ निर्माण विभाग, बेनीपुर डिवीजन की 63.25 किमी सड़क क्षतिग्रस्त हुई। इसकी पुर्नस्थापना में 75 करोड़ 83 लाख रुपये की जरूरत है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण कार्य विभाग की सड़कें बाढ़ से प्रभावित हैं। 57 सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है। जबकि 13 में कार्य चल रहे हैं। इन क्षतिग्रस्त सड़कों को पुर्नस्थापित करने में 27 करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए दरभंगा डिवीजन के मब्बी से विशंभरपुर के जमींदारी बांध के 832 मीटर में बांध क्षतिग्रस्त हुआ। इसमें 555 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके पुर्नस्थापन में 800 लाख रुपये की आवश्यकता होगी। फसल क्षति आकलन के अनुसार, 67961 हेक्टेयर में धान, 304 हेक्टेयर में पक्का, 749 हेक्टेयर में अन्य फसल, 315 हेक्टेयर में मौसमी सब्जी की खेती क्षतिग्रस्त हुई। इसकी अनुमानित लागत 414 करोड़ 42 लाख रुपये है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.