152 मध्य विद्यालय अपग्रेड होकर बनेंगे उच्च विद्यालय
दरभंगा । सीएम नीतीश कुमार 24 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिले के 152 मध्य विद्यालय
दरभंगा । सीएम नीतीश कुमार 24 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से जिले के 152 मध्य विद्यालयों को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय में तब्दील करेंगे। इन 152 विद्यालयों का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार खुद करेंगे। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई। इसमें सभी प्रखंडों के विद्यालय शामिल है। जिसमें जाले विधानसभा के 19 मध्य विद्यालयों को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय में तब्दील किया जाएगा। विदित हो कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी पंचायत में उच्च विद्यालय हो। बच्चों को अपनी पंचायत में 10वीं तक पढ़ने का मौका मिल सके। इसी के तहत जिन पंचायत में विद्यालय नहीं है उन पंचायतों में उच्च विद्यालय बनाने के मुहिम के तहत जिले में 152 पंचायत में 152 मध्य विद्यालयों को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय बनाया जा रहा है। जाले विधानसभा क्षेत्र जाले के 19 मध्य विद्यालयों को अपग्रेड कर उच्च विद्यालय में परिवर्तित किया गया है। इसमें सिंहवाड़ा प्रखंड के दो व जाले के 17 मध्य विद्यालयों को अपग्रेड कर हाईस्कूल में तब्दील कराया गया है। सभी अपग्रेड मध्य विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन पटना से 24 अगस्त को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से किया जाएगा। इस आशय की जानकारी जाले विधायक जीवेश कुमार ने देते हुए बताया कि जाले प्रखंड में 17 व सिंहवाड़ा प्रखंड में दो मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में अपग्रेड कराया गया है। जाले प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय जिसे अपग्रेड किया गया है। इसमें, कछुआ मध्य विद्यालय, राढ़ी पश्चिमी के मध्य विद्यालय राढ़ी कन्या, रेवढा-मध्य विद्यालय रेवढा, अहियारी उत्तरी-मध्य विद्यालय अहियारी, रतनपुर-मध्य विद्यालय रतनपुर, सहसपुर-मध्य विद्यालय घोघराहा, राढी दक्षिणी-मध्य विद्यालय बिहारी, मस्सा-मध्य विद्यालय मिर्जापुर, जाले पश्चिमी-मध्य विद्यालय जाले, जाले पूर्वी मध्य विद्यालय समधिनियां, राढी पूर्वी-मध्य विद्यालय ततैला, जाले उत्तरी-मध्य विद्यालय मनामखेदू, ढढीया बेलवाड़ा-मध्य विद्यालय चकमिल्की, बंधौली-मध्य विद्यालय धमाद, करवा तरियानी-मध्य विद्यालय करवा उर्दू, ब्रह्मपुर पूर्वी-मध्य विद्यालय सोतिया कटैया, दोघड़ा-मध्य विद्यालय चंद्रदीपा। वहीं सिंहवाड़ा प्रखंड में मध्य विद्यालय भरवाड़ा संस्कृत व मध्य विद्यालय रसलपुर निस्ता को नौवीं व 10वीं वर्ग के संचालन की स्वीकृति मिली है। इन विद्यालय के लिए विधायक जीवेश कुमार के अनुशंसा पर जाले व सिंहवाड़ा प्रखंड के 19 मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर हाई स्कूल में तब्दील कराया गया है।