प्रेम प्रसंग में युवक लापता, स्वजनों ने थाने में की शिकायत
बक्सर थाना क्षेत्र के समहुता गांव से 22 वर्षीय युवक हेमाराम पिता जग्गू राम लापता हो गया है। ला
बक्सर : थाना क्षेत्र के समहुता गांव से 22 वर्षीय युवक हेमाराम पिता जग्गू राम लापता हो गया है। लापता युवक कटरिया गांव का बताया जा रहा है। जो गुरुवार की सुबह अपने गांव से मौसी के घर धनसोई थाना के दरियापुर गांव जाने के लिए निकला। परंतु वह अपने रिश्तेदार के घर समहुता पहुंच गया।
शुक्रवार की सुबह इसके घरवालों को सूचना दी गई कि इसे यहां से भगा दिया गया है। इसकी खबर मिलते ही स्वजन खोजबीन में लग गए। लेकिन, पता नहीं चला, जिसके बाद घरवालों ने इसकी लिखित सूचना राजपुर थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी साइकिल और कपड़ा तो बरामद कर लिया। लेकिन, युवक का पता नहीं चला। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।