Move to Jagran APP

मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जन हुई भगवान सूर्य की प्रतिमा

अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न भागो में तालाबों के किनारे स्थापित भगवान भुवन भाष्कर की प्रतिमा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रवाहित मोक्षदायिनी मां गंगा में विसर्जन के लिए ले जाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:06 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:06 PM (IST)
मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जन हुई भगवान सूर्य की प्रतिमा

बक्सर । अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न भागो में तालाबों के किनारे स्थापित भगवान भुवन भाष्कर की प्रतिमा शुक्रवार को जिला मुख्यालय में प्रवाहित मोक्षदायिनी मां गंगा में विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान युवाओं में काफी उत्साह एवं उमंग का माहौल देखा गया। पंडालों में स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा विसर्जन से पूर्व वैदिक पंडितो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मूर्तियों को उठाया गया। भगवान भुवन भाष्कर के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ।

loksabha election banner

स्थानीय नगर के ऐतिहासिक छठियां पोखरा, नया तालाब, कोरान सराय एवं लाखनडिहरा सहित कई मुख्य तालाबों के समीप छठ पूजा के दिन से ही स्थापित भगवान सूर्य एवं साथ रखे गये अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। कोरानसराय प्रज्ञा युवा क्लब के सदस्यों एवं छठियां पोखरा छठ पूजा समिति के युवाओं ने बताया कि यहां कई वर्षो से भगवान सूर्य की मूर्ति स्थापित की जाती है। विसर्जन के दौरान स्थानीय नगर सहित कोरानसराय, पुराना भोजपुर एवं राजगढ चौक के समीप भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के जवानों को मुस्तैद किया गया था। पूजा समिति के सदस्यों द्वारा विसर्जन के लिए पिअकप वैन बेहतर तरीके से सजाकर जिला मुख्यालय के मोक्षदायिनी गंगा घाट तक पहुंचाया गया। छठ पूजा समिति के उत्साहित युवाओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान सूर्य की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गंगा घाटों तक पहुंचाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन में कही से भी कोई गडबड़ी की सूचना नहीं मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.