पैक्स चुनाव में पत्नी ने पति के खिलाफ किया नामांकन
खंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें 31 पुरुष और 15 महिला शामिल है। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करनेवालों में राणा प्रताप सिंह इंद्रदेव सिंह सत्येन्द्र दुबे इंद्रमणि सिंह दीप नारायण दुबे सरस्वती देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्रखंड परिसर में नामांकन के लिए दो काउंटर बनाए गए थे।
बक्सर। प्रखंड के रामपुर एवं कतिकनार पैक्स में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए होनेवाले चुनाव को लेकर शनिवार को अंतिम दिन अध्यक्ष को 12 तथा सदस्य के लिए 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस बार पैक्स नामांकन पत्र दाखिल करनेवालों में पत्नी अपने पति के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी है। कतिकनार पैक्स के लिए राणा प्रताप सिंह की पत्नी सरस्वती देवी ने नामांकन किया है। इस दौरान अंतिम दिन शनिवार को रामपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के लिए सात तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कतिकनार पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के लिए एक और कार्यकारिणी सदस्य हेतु 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। अब तक दोनों पंचायत से पैक्स अध्यक्ष को 12 और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 34 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। पैक्स अध्यक्ष के लिए 11 पुरुष तथा एक महिला शामिल है। सभी कोटि के कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 34 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। जिसमें सामान्य वर्ग से 9 पुरुष, 6 महिला, पिछड़ा वर्ग से 4 पुरुष 3 महिला, अति पिछड़ा वर्ग से 3 पुरुष 3 महिला तथा अनुसूचित जाति वर्ग से 4 पुरुष 2 महिला शामिल है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें 31 पुरुष और 15 महिला शामिल है। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करनेवालों में राणा प्रताप सिंह, इंद्रदेव सिंह, सत्येन्द्र दुबे, इंद्रमणि सिंह, दीप नारायण दुबे, सरस्वती देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं। प्रखंड परिसर में नामांकन के लिए दो काउंटर बनाए गए थे।