Move to Jagran APP

बिहार के बक्सर में भूमि विवाद को ले भिड़े दो पक्ष, गोलीबारी में एक की मौके पर मौत

बक्सर में रविवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस बीच दोनों ओर से जमकर गोलीबारी की गई। घटना में एक की मौत हो गई।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:27 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:27 PM (IST)
बिहार के बक्सर में भूमि विवाद को ले भिड़े दो पक्ष, गोलीबारी में एक की मौके पर मौत
बिहार के बक्सर में भूमि विवाद को ले भिड़े दो पक्ष, गोलीबारी में एक की मौके पर मौत

बक्सर, जेएनएन। बगेन थाना क्षेत्र के धरौली गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच गोलीबारी की घटना हुई है। गोली लगने से जख्मी एक व्यक्ति की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो लोग जख्मी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस छापेमारी में जुटी है।

prime article banner

गोलीबारी में मौत की पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि भूमि विवाद में गोलीबारी हुई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ करने में लगी है। इस घटना में गोली लगने से गम्भीर रूप से जख्मी एक पक्ष के बड़क महतो (60) की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई। जबकि गोली लगने से बड़क महतो के पुत्र कमलेश महतो समेत एक महिला की हालत गम्भीर बनी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि कैथी पंचायत के धरौली गांव में बलदाऊ सिंह और बड़क महतो के बीच काफी लंबे अरसे से भूमि विवाद का मामला चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है, लेकिन रविवार को बच्चों के बीच आपसी विवाद से मारपीट हो गई। पहले से आपसी रंजिश के बीच बच्चों के मारपीट की घटना ने आग में घी का काम किया। दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाने लगे। रोड़ेबाजी की घटना में भी कुछ लोग घायल हुए थे। इसके कुछ ही देर बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे और घातक हथियारों से लैस होकर एक दूसरे पर टूट पड़े। दूसरी बार हुई इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई जिससे भगदड़ मच गई। इसी बीच बड़क महतो के घर से अंधाधुंध हवाई फायरिंग होने लगी। इसके बाद और तनाव बढ़ गया दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ धमके। फिर दोनों पक्ष से बंदूके गरजने लगी, जिसमे गोली लगने से बड़क महतो, उनका बेटा कमलेश महतो और घर की एक महिला घायल हो गई। गोलीबारी की सूचना पाकर ब्रह्मपुर बगेन और कुरान सराय की पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद घायलों को इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल में भेजा गया लेकिन रास्ते में ही बड़क महतो की मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि लगभग 10 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्ष के बीच लम्बे समय से मुकदमा चल रहा है।

तीन घंटे तक रण क्षेत्र में तब्दील हो गया गांव

दोनों पक्षों के बीच पहले दो बार मारपीट हुई जिसमें रोड़े पत्थर और लाठी-डंडे चले इसके बाद भी पुलिस को घटना की सूचना नहीं मिली रुक-रुककर हिंसक संघर्ष होता रहा तीसरी बार दोनों पक्षों के बीच बंदूकें गरजने लगीं। जमकर हुई फायरिंग और गोलीबारी की घटना से गांव में भगदड़ मच गई। लोग अपने दरवाजों को बंद कर घरों में दुबक गए। सूत्रों ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.