केन्द्रीय कारा में संजय बनी टीवी
बक्सर। केन्द्रीय कारा व मुक्त कारागार के कैदियों व बंदियों ने जिला सहित बिहार में बनने वाली
बक्सर। केन्द्रीय कारा व मुक्त कारागार के कैदियों व बंदियों ने जिला सहित बिहार में बनने वाली सरकार के नतीजे जानने को ले परिणाम आने तक 21 वार्ड के कैदी व बंदी टीवी से चिपके रहे। वे मतगणना की जानकारी दूरदर्शन पर आने वाले रिपोर्ट के आधार पर ले रहे थे। इसमें परिणाम की घोषणा में उनके लिए टीवी संजय का कार्य किया।
कारा प्रशासन ने सभी वार्ड में एक-एक टीवी लगा रखा है। जिस पर महा गठबंधन सुबह आठ बजे तक के परिणाम में बीजेपी की बढ़त पर उस पार्टी के समर्थक पूरे जोश में दिख रहे थे। नौ बजे तक आने वाले परिणाम के बाद महा गठबंधन के पक्षधरों के चेहरे पर रौनक लौटी। दोनों पार्टियों के समर्थक परिणाम की घोषणा होने तक पूरे बिहार का आकलन करते रहे। महा गठबंधन के अच्छे की चर्चा जले में भी बनी रही। नतीजे से वे उसकी सरकार बनने को ले शाम तक आस्वस्त हो गये। पिछले एक माह से चल रहे चुनावी पर्व ने पूरे जेल परिसर के माहौल को अपने रंग में रंग लिया था। कारा के लगभग पैतीस सजायाफ्ता कैदियों के परिहार पर छोड़े जाने के लिए उनके आवेदन राच्य परिहार परिषद में भेजा गया था। लेकिन, चुनावी माहौल की वजह से वह ठप पड़ा हुआ था। ऐसे में बिहार में बनने वाले सरकार से कैदियों भी उम्मीद लगा रखी है।