रामपुर पेट्रोल पंप से 20 हजार नकदी की चोरी
थाना क्षेत्र के बक्सर-मोहनियांमुख्य मार्ग पर स्थित मां दुर्गा फ्यू¨लग सेंटर रामपुर के काउन्ट
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 03:05 AM (IST)
बक्सर। थाना क्षेत्र के बक्सर-मोहनियांमुख्य मार्ग पर स्थित मां दुर्गा फ्यू¨लग सेंटर रामपुर के काउन्टर का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार नकद की चोरी कर आराम से चंपत हो गए। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार देर रात सभी कर्मी सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने मौका देख पहले सीसीटीवी कैमरे को बंद कर दिया। इसके बाद घटना को अंजाम दे उसका लाइट जलाकर चले गए। इस चोरी की घटना को लेकर पेट्रोल पंप मालिक द्वारा राजपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद घटना के खुलासा करने को ले जांच दल का गठन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें