Move to Jagran APP

किशोरी का अपहरण, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

लड़कियों का अपहरण और दुराचार की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं ने कही ंकिसी लड़की का अपहरण तो कहीं दुष्कर्म किए जाने की सूचनाएं मिलती रहती हैं। बावजूद इसके अभिभावक अपने

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 05:15 PM (IST)
किशोरी का अपहरण, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
किशोरी का अपहरण, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

बक्सर। लड़कियों का अपहरण और दुराचार की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं किसी लड़की का अपहरण तो कहीं दुष्कर्म किए जाने की सूचनाएं मिलती रहती हैं। बावजूद इसके अभिभावक अपने बच्चों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र से सटे एक मुहल्ले की है, जहां एक किशोरी के अपहरण किए जाने की सूचना है।परिजनों की शिकायत पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में लगी है।

loksabha election banner

इसकी जानकारी देते नगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है। आवेदक की 14 वर्षीय पुत्री घर के दरवाजे पर खड़ी किसी अज्ञात के साथ बात कर रही थी। जिसे घरवालों ने नजरअंदाज कर दिया। इस बीच थोड़ी ही देर के बाद अचानक ध्यान आया तो किशोरी वहां नजर नहीं आई। इस दौरान चारों तरफ खोजबीन आदि के बाद कही भी पता नहीं चलने पर अंत में नगर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें अज्ञात पर शादी की नियत से अपहरण का आरोप लगाया गया है। इस बीच किसी अज्ञात नम्बर से कॉल आया जिसमें किशोरी के अब वापस नहीं लौटने की सूचना देते हुए फोन काट दिया गया। जिसको लेकर परिजनों द्वारा हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.