शहर के बुझे स्ट्रीट लाइट पर भड़की स्थाई समिति भेजेगी नोटिस
बक्सर नगर परिषद के मुख्य पार्षद कार्यालय में मंगलवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक की गई। इ
बक्सर : नगर परिषद के मुख्य पार्षद कार्यालय में मंगलवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक की गई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर निर्णय लिया गया। सबसे गरमा-गरम बहस शहर में बुझे स्ट्रीट लाइट को लेकर हुई और इसके लिए जिम्मेदार एजेंसी को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य पार्षद माया देवी,उप मुख्य पार्षद बबन सिंह कार्यपालक पदाधिकारी सुजित कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
उप मुख्य पार्षद ने बताया कि नल-जल योजना के तहत कार्य कर रहे संवेदक ने नगर परिषद के तहत बनाए गए सड़कों की दुर्गति कर दी है। उसने उखड़े-कबड़े हाल में लगभग सभी वार्ड की गलियों को छोड़ दिया है। सभी सड़कों के जल्द मरम्मत के लिए उसे नोटिस जारी किया जाएगा। इसके अलावा शहर शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है। जबकि, 2017 में इएसएसल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) को पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगने की अनुमति दी गई। उसने नप में डाले निविदा में सात साल तक लाईट के रख-रखाव का जिम्मा लिया था। लेकिन उससे पहले ही लाईट सड़कों को रोशन करने बंद कर दिया। संवेदक इस पर किसी तरह का ध्यान नही दे रहा है। उसके विरुद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिलायंस जियो का जगह-जगह टावर लगा रहा है। इसकी जानकारी मिली है। लेकिन, उसने नप से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है। इस वजह से उसके विरुद्ध नोटिस जारी की जा रही है। इसके अलावा नप कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि में पार्किंग स्थल बनाने पर विचार किया गया। इसके लिए जगह चिह्नित कराया जा रहा है।