किसके सिर सजेगा ताज, असमंजस में मुखिया
बक्सर। चुनाव प्राधिकार के निर्देश के आलोक में पंचायतों के परिसीमन और मतदाता विखंडन का का
बक्सर। चुनाव प्राधिकार के निर्देश के आलोक में पंचायतों के परिसीमन और मतदाता विखंडन का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। इसके लिए प्रखंड मुख्यालय में सभी कर्मचारी इस कार्य में जुटे हैं। वहीं, इस कार्यो की रुप रेखा और पंचायतों के आरक्षण तालिका के बदलने की खबर से पहले से जमे मुखिया जी सकते में है।
इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय पर चक्कर काटते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस बात गोपनीयता भंग न हो। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ¨सह ने बताया कि इसका कार्य बंद कमरे में किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि इसकी गोपनियता भंग न हो। जबकि, अपने-अपने पंचायतों से संबंधित मुखिया के दिलों की धड़कनें बढ़ रही है कि किस पंचायत में कौन सा आरक्षण लागू होगा। इस असमंजस में लोग प्रचार-प्रसार करने में भी सावधानी बरत रहे हैं। जबकि, वार्डो का भी परिसमन बदलने के हालात में वार्ड सदस्य भी अपनी जानकारी सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।