Move to Jagran APP

शिवभक्तों ने किया पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जलाभिषेक

बक्सर सावन मास की पहली सोमवारी पर इलाके के विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने हर-हर मह

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jul 2022 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jul 2022 08:02 PM (IST)
शिवभक्तों ने किया पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जलाभिषेक
शिवभक्तों ने किया पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जलाभिषेक

बक्सर : सावन मास की पहली सोमवारी पर इलाके के विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया। इसको लेकर पूरे इलाके में काफी चहल पहल रही। सोमवारी को लेकर इलाके के सभी शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हुआ।

loksabha election banner

पूर्व संध्या पर इलाके के विभिन्न गांवों से शिवभक्तों का जत्था जिला मुख्यालय में प्रवाहित मोक्षदायिनी मां गंगा में स्नान कर जलाभिषेक करने के लिए बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम को रवाना हुए। जबकि स्थानीय नगर के जंगली शिव मंदिर, लंगटू महादेव मंदिर, महरौरा शिव मंदिर, बाबा मुंगेश्वरनाथ मंदिर मुगांव एवं कंचनेश्वर शिव मंदिर व चौगाईं के जोडा मंदिर में शिव भक्तों का हुजूम देखने को मिला। श्रद्धालुओं के द्वारा श्रावण मास की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रूद्राभिषेक कर भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना की गई। सोमवारी को लेकर पूरे अनुमंडल इलाके में भक्तिरस की अविरल धारा प्रवाहित हुई।

- भगवान शिव का प्रिय महीना है सावन

सावन भगवान शिव का अति प्रिय मास है। शास्त्रों में कहा गया है कि सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं, इसी वजह से इस महीने में भगवान शिव ही पालनकर्ता होते हैं और भगवान विष्णु के भी कामों को देखते हैं, यानि सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्तियां भगवान शिव के पास ही होती है। पं.संजय ओझा और पं.अंकुश उपाध्याय के अनुसार सावन के पावन माह में रोज भगवान शिव का जलाभिषेक करने से कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.