बक्सर में खेत में पराली जलाते सेटेलाइट ने पकड़ा, किसान का निबंधन हुआ रद
बक्सर। सरकार से लेकर जिला प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बावजूद खेतों में पराली जलाना मटकीपुर के एक किसान को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल विभाग द्वारा जांच में पराली जलाते पकड़े जाने के बाद उक्त किसान का निबंधन अगले तीन साल के लिए रद्द करते हुए सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है।

उक्त जानकारी गुरुवार को राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई- किसान भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि सभी खेतों की निगरानी लगातार सेटेलाइट के माध्यम से की जा रही है। निगरानी के क्रम में मटकीपुर में खेत की कटनी के बाद वहां के किसान पवन कुमार राय द्वारा पराली खेतों में ही जलाया जा रहा था। जलते हुए खेत की तस्वीर सेटेलाइट में कैद हो जाने के बाद उनका निबंधन रद्द करते हुए अगले तीन वर्ष तक सभी कृषि योजनाओं से वंचित करने का आदेश जारी कर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना पर चर्चा करते उन्होंने बताया कि प्रखंड के 500 किसानों के बीच चना, मसूर एवं सरसों के बीज का वितरण किया गया है। गेहूं बीज का भी वितरण शुरू कर दिया गया है। इस बार समय पर बीज उपलब्ध हो जाने से किसानों को खेती करने में आसानी होगी। तकनीक आधारित खेती पर जोर देते हुए कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान अधिक आमदनी कर उन्नति करेंगे। कृषि समन्वयको को अपने पंचायत क्षेत्र में किसानों को जागरूक कर पराली नहीं जलाने का संदेश देते हुए इसका उचित प्रबंधन कर पशु चारा व खाद बनाने में इस्तेमाल करने का उन्होंने निर्देश दिया। बैठक में कृषि समन्वयक धनंजय राय, अभिमन्यु सिंह, रविरंजन पाल, मनभरन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।