माउंट फ्रेंडशिप पीक फतह कर कोरोना वॉरियरों को सलाम
बक्सर कोरोना संक्रमण के दौर में कोविड-19 के कहर से लड़ने में सहयोग करने वाले वाले ड
बक्सर : कोरोना संक्रमण के दौर में कोविड-19 के कहर से लड़ने में सहयोग करने वाले वाले डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सरकार कर्मचारियों, बैंक कर्मियों और मीडिया कर्मियों आदि की हर स्तर पर सराहना हुई। वहीं, पर्वतारोहियों के एक दल ने कोरोना वॉरियरों को अपने तरीके से सम्मान दिया। पांच सदस्यीय पर्वतारोहियों के दल ने एक महीने के अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश में स्थित 5289 मीटर ऊंची चोटी माउंट फ्रैंडशिप पीक पर फतह कर कोरोना वॉरियरों को सलाम सैल्यूट किया। इस दल में बक्सर के सरेंजा निवासी युवा पर्वतारोही नंदन चौबे भी शामिल थे।
24 सितंबर को इस यात्रा का विधिवत ध्वजारंभ एटीएस के पुलिस उप महानिरीक्षक विकास वैभव ने पटना से किया था। 14 अक्टूबर को पर्वत की चोटी पर पहुंच जांबाज युवकों ने अपने इस अनोखे अभियान को पूरा किया। नंदन चौबे ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के धौलाधर और पीर पंजाल रेंज पर पर्वत शिखाओं को छूना रोमांचक भी रहा और खतरनाक भी। टीम ने 4200 मीटर पर अग्रिम बेस कैंप (एबीसी) स्थापित किया था और यहां से 19 घंटे की लगातार चढ़ाई की। पर्वतारोहियों में नंदन के साथ स्वेना, प्रणय, रमा, समर भी शामिल थे। नंदन पहले भी कई पर्वतारोहण अभियान को सफलता पूर्व पूरा कर चुके हैं। इस क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें बक्सर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयकॉन बनाया है। नंदन ने बताया कोरोना से जंग में साथ दे रहे लोगों को सम्मान देने का इससे अच्छा कोई तरीका उनके लिए नहीं हो सकता था, जब पर्वत की चोटी पर उन्होंने कोरोना वॉरियरों के सम्मान में पोस्टर लहराया तो ऐसा लगा जैसे उन तमाम लोगों को हौसला इस पर्वत की तरह स्वच्छ और ऊंचा है।