राजू देवी को मिला दुल्लहपुर उपमुखिया का ताज
कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुरुवार को दुल्लहपुर पंचायत उपमुखिया पद का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें वार्ड संख्या छह की सदस्य राजू देवी निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गई।
बक्सर । कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुरुवार को दुल्लहपुर पंचायत उपमुखिया पद का चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें वार्ड संख्या छह की सदस्य राजू देवी निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित घोषित की गई। पंचायत भवन में उप मुखिया के चुनाव हेतु बुलाई गई विशेष बैठक में मौजूद ग्राम पंचायत के तेरह वार्ड सदस्यों में से केवल राजू देवी ने ही उप मुखिया पद के लिए नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। निर्धारित अवधि तक अन्य सदस्यों द्वारा नामजदगी का पर्चा दाखिल नहीं किए जाने के कारण अपर समाहर्ता द्वारा राजू देवी को निर्विरोध उप मुखिया पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया रीता देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम, पंचायती राज पदाधिकारी शिवशंकर ¨सह, पंचायत सचिव रामेश्वर प्रसाद केसरी, मनोज कुमार आदि मौजूद थे। बोलीं- क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता उप मुखिया के पद पर सत्तासीन राजू देवी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए पंचायत मुखिया के सहयोग से विकास की एक नई रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर अंजनी कुमार, इंदू देवी, पार्वती देवी, कुसुम देवी, राजीव रंजन, भागमणि देवी, मुलायम पांडेय, बिहारी पासवान, अवधेश राम, दादुल ¨सह, निशा देवी, कामेश्वर ¨सह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।