Move to Jagran APP

गोलीबारी की घटनाओं में पुलिस की हो रही फजीहत

जिला मुख्यालय में दशहरा के अवसर पर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच गोलीबारी की दो-दो घटनाओं में दो-दो युवक जख्मी हो गए। सरेआम हुई घटना के पांच दिन बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि गोलीबारी की

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 08:51 PM (IST)
गोलीबारी की घटनाओं में पुलिस की हो रही फजीहत
गोलीबारी की घटनाओं में पुलिस की हो रही फजीहत

बक्सर : जिला मुख्यालय में दशहरा के अवसर पर पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच गोलीबारी की दो-दो घटनाओं में दो-दो युवक जख्मी हो गए। सरेआम हुई घटना के पांच दिन बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि, गोलीबारी की पहली घटना में जख्मी युवक के फर्द बयान के बाद सभी हमलावरों का नाम पुलिस के समक्ष उजागर हो चुका है।

loksabha election banner

गोलीबारी की दोनों घटनाएं 9 अक्टूबर की रात और 10 अक्टूबर की दोपहर नगर थाना के मल्लाहटोली में अंजाम दी गई थी। जिनमें दो युवक जख्मी हुए थे। पहली घटना बुधवार 9 अक्टूबर की देर रात लगभग 12.30 में उस वक्त अंजाम दी गई जब मल्लाहटोली निवासी भोला चौधरी को नवरात्री का मेला घूमकर घर वापस आने के दौरान घर के करीब पहुंचते ही रोककर गोली मारते हुए अपराधी भाग निकले। संयोग अच्छा था कि गोली युवक की जांघ में लगी जिससे उसकी जान को कोई खतरा नहीं था। घटना के दो दिन बाद उसने गोली मारने वालों के नाम का खुलासा करते हुए नगर थाना में अपना फर्द बयान दर्ज करा दिया। हैरत की बात है कि अपराधियों के नामजद होने के बावजूद पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी। वहीं, महज 12 घंटे बाद बिल्कुल करीब दोपहर 12 बजे गोलीबारी की दूसरी घटना उसी मुहल्ले में अंजाम दी गई थी। जिसमें पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने सोनू चौधरी नामक युवक को घर में घुसकर गोली मार दी और आराम से पिस्टल हवा में लहराते हुए भाग निकले। तब दिन का वक्त था। और चारों तरफ लोगों की आवाजाही चल रही थी। बावजूद इसके हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी हमलावर चेहरा ढककर आए थे और गोली मारते हुए भाग निकले। दशहरा पर्व के दौरान महज 12 घंटे के अंदर हुई गोलीबारी की दोनों घटनाओं में पुलिस की उपलब्धि अब तक शुन्य है। जबकि सरेआम हुई गोलीबारी की इन घटनाओं के बावजूद पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिलने से खूब किरकिरी हो रही है। बताते चलें कि शहर के मध्य मौजूद मल्लाहटोली अवैध कामों के लिए सबसे अधिक बदनाम है। इस दिशा में कई दफा पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर और कारोबारी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की दोनों घटनाओं में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.