Move to Jagran APP

जान जोखिम में डाल टूटी पुलिया से गुजरने को मजबूर हैं लोग

कोरानसराय-नारायणपुर मुख्य पथ के कोरान गांव के पास नहर पर पुल टूटा है। जिस कारण इस रास्ते आवागमन खतरनाक बन गया है। इस महत्वपूर्ण पुल ब्रह्मपुर से कोरानसराय होते हुए नारायणपुर राजपुर तथा इटाढ़ी प्रखंड को जोड़ता है। जाहिर सी बात है इस सड़क मार्ग से रोजाना हजारों वाहनों का परिचालन होता है। पुलिया टूटने से इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र राजपुर विधानसभा के दायरे में आता है जिसका प्रतिनिधित्व बिहार सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 04:03 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 04:03 PM (IST)
जान जोखिम में डाल टूटी पुलिया से गुजरने को मजबूर हैं लोग
जान जोखिम में डाल टूटी पुलिया से गुजरने को मजबूर हैं लोग

बक्सर : कोरानसराय-नारायणपुर मुख्य पथ के कोरान गांव के पास नहर पर पुल टूटा है। जिस कारण इस रास्ते आवागमन खतरनाक बन गया है। इस महत्वपूर्ण पुल ब्रह्मपुर से कोरानसराय होते हुए नारायणपुर राजपुर तथा इटाढ़ी प्रखंड को जोड़ता है। जाहिर सी बात है इस सड़क मार्ग से रोजाना हजारों वाहनों का परिचालन होता है। पुलिया टूटने से इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह क्षेत्र राजपुर विधानसभा के दायरे में आता है, जिसका प्रतिनिधित्व बिहार सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला करते हैं।

prime article banner

स्थानीय संतोष कुमार दुबे बताते हैं कि टूटी पुलिया के संबंध में कई बार प्रशासन कोजानकारी दी गई। अब तक पुलिया को ठीक नहीं किया जा सका। कोरान गांव के पास अनुसूचित बस्ती में जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है। इस रास्ते प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है। प्रशासन और प्रतिनिधियों की उदासीनता आम लोगों में आक्रोश की वजह बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी पुलिया से हो रहे वाहनों का परिचालन कभी भी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकता है। वहीं, जलजमाव की समस्या से भी काफी परेशानी हो रही है। गांव के छोटेलाल तिवारी, उपमुखिया उमाकांत तिवारी, रामनारायण शर्मा, अमित दुबे, सुमित गुप्ता, सरोज सिंह इत्यादि लोगों ने कहा कि पुलिया टूटने की वजह से गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.