स्वतंत्रता संग्राम के अमर साधकों की नहीं लगी प्रतिमा
बक्सर। स्थानीय नगर में स्वनतंत्रता संग्राम के अमर साधकों की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए राजनेताअ
बक्सर। स्थानीय नगर में स्वनतंत्रता संग्राम के अमर साधकों की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए राजनेताओं द्वारा लगाये गये शिलान्यास पट्टिका जमींदोज होने लगे हैं। घोषणाओं के बाद दशकों बीत गए, लेकिन आज तक इन स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले साधकों की प्रतिमा नहीं लगी। नतीजतन अपने पुरूखों के साहसिक अतीतों से भावी पीढि़यों को अनजान रहना पड़ सकता है।
डुमरांव जैसे ऐतिहासिक शहर में बिहार सरकार के पूर्व मुख्यतमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा लगाये गये शिलान्यास का हश्र देखते बन रहा है। स्थानीय रेलवे क्रसिग के पास डीएसपी आवास के समीप बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व शाहाबादी शेर
के नाम से चर्चित स्वतंत्रता सेनानी सरदार हरिहर सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए बडे़ ही ताम-झाम के साथ शिलान्यास किया गया था। इसी दौरान स्थांनीय नगर के ऐतिहासिक छठिया पोखरा के तट पर स्वतंत्रता संग्राम के वाहक एकराम सिंह की प्रतिमा के लिए भी शिलान्यास किया गया। तकरीबन ढ़ाई दशक बीत जाने के बाद भी आज तक इन महापुरूषों की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकी। शिलान्यास पट्टिका फिलहाल जमींदोज हो रही है।