Move to Jagran APP

बीडीओ के जनता दरबार में सबसे अधिक आई पेयजल की शिकायत

बक्सर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव ने प्रखंड

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jul 2022 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2022 07:50 PM (IST)
बीडीओ के जनता दरबार में सबसे अधिक आई पेयजल की शिकायत
बीडीओ के जनता दरबार में सबसे अधिक आई पेयजल की शिकायत

बक्सर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरांव ने प्रखंड के कुशलपुर पंचायत स्थित सम्हार गांव में पंचायत भवन पर जनता दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। ऑन द स्पॉट शिकायतों का निष्पादन करने की तैयारी थी। हालांकि उम्मीद के अनुरूप शिकायत प्राप्त नहीं हुए। जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए।

loksabha election banner

जिसमें चार आवेदन पेयजल समस्या को लेकर थे। लोगों का कहना था कि कई घरों में लंबे इंतजार के बाद भी पेयजल का कनेक्शन नहीं हो पाया है। जिसके चलते पेयजल की समस्या हो रही है। पाइप लीकेज कथा समय पर पानी नहीं मिलने की समस्या के साथ ही कई जरूरी जगहों पर नल नहीं लगाया गया है। पेयजल की समस्या को लेकर लोगों के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद पीएचईडी के जेई को तत्काल मामले की जांच करने तथा लोगों की समस्या का निदान करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में मिर्जापुर में हुए एक्सीडेंट पर आर्थिक मुआवजा की मांग की गई। प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभा कुमारी ने एक लाख रुपया मुआवजा देने की अनुशंसा करने की बात कही। राशन कार्ड में नाम जोड़ने कि शिकायत एक आवेदक ने की थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल स्वीकृति देते हुए आवेदक को अनुमंडल कार्यालय भेज दिया। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी एक दिव्यांग महिला से शिकायत मिली। उसे भी तत्काल बताया गया कि योजना मत की प्रथम किस्त की राशि खाता में भेज दिया गया है। मौके पर बीडीअेा संतोष कुमार सिंह, सीओ सुनील कुमार वर्मा, राजस्व पदाधिकारी अंकिता सिंह, थाना अध्यक्ष विदेश्वरी राम, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक श्री निवास सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राधेश्याम सिंह, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विभा कुमारी, डा. आर बी प्रसाद आदि मौजूद थे।

इनसेट.,

केसठ और इटाढ़ी में भी सुनी गई लोगों की शिकायतें

संवाद सहयोगी, इटाढ़ी/केसठ(बक्सर) : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर केसठ एवं इटाढ़ी में भी जनता दरबार लगा लोगों की शिकायतें सुनी गई। केसठ के रामपुर पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में इसका आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने किया। जनता दरबार में कुल 108 आवेदन आए। वहीं, इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरपुर-जयपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरपुर में बीडीओ अमर कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। जिसको संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन के लिए सौंप दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.