धूमधाम से मनी हजरत मुहम्मद कीे जयंती
बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के इस्लामिया कमिटी सोनवर्षा द्वारा हजरत मुहम्मद साहबब के जन्मदिवस गुरुवार को
बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के इस्लामिया कमिटी सोनवर्षा द्वारा हजरत मुहम्मद साहबब के जन्मदिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जुलूस भी निकाला गया। जिसमें सदभाव और शांति की कामना किया गया। हजरत मुहम्मद का जन्मदिवस मनाते इस्लामिया कमिटी के लोगों ने हजरत मुहम्मद साहब को इस्लाम धर्म का संस्थापक बताते इस्लाम धर्म के संदर्भ में कहा कि इस्लाम धर्म का पहला उसूल लोगों को शिक्षित बनाना हेै और समाज से बुराईयों को मिटाना है।
इस्लामिया कमिटी द्वारा जन्मदिसव के अवसर पर निकाली गयी जुलूस सोनवर्षा मस्जिद से निकलकर एनएच-30 होते हुए बाजार व गांव का भ्रमण किया।इस अवसर पर लोगों ने मुहम्मद साहब के तैलचित्र पर फूलमाला चढाते चादरपोशी की। मौके पर र्इ्रस्लामिया कमिटी के मो. अजमेर खान, भोला मियां, लाल बाबू, मोहकीन मस्जीद के इमाम साहब अफ्तर हुसैन, कयामुदिन अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं, कृष्णाब्रह्म प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गुरुवार को मुस्लिम समुहाय के लोगों ने मो. पैगम्बर साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर लोगों ने घर में साफ-सफाई के साथ विभिन्न प्रकार व्यंजन पकाए गए। प्इस अवसर पर लोगों में मस्जिद में नमाज भी अदा किया। क्षेत्र के सोवां, रेहियां सहित अन्य गांवों में धूमधाम से जयंती मनाया गयी।