आंधी-पानी से तहस-नहस हुए आम के बगीचे
संस, राजपुर (बक्सर) : रविवार की देर रात आई तेज आंधी और पानी ने अधिकतर किसानों की कमर तोड़ दी है। मध्
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 May 2018 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 14 May 2018 11:21 PM (IST)
संस, राजपुर (बक्सर) : रविवार की देर रात आई तेज आंधी और पानी ने अधिकतर किसानों की कमर तोड़ दी है। मध्य रात्रि 12 बजे तेज आंधी के साथ आई बारिश के चलते आम के बगीचे में लगे फल काफी मात्रा में गिर गए।
इसके अलावा कई घरों के छत के ऊपर लगे टिन के शेड तथा पुआल की मड़ई हवा के झोंके से उड़ गई। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ भी उखड़ गए। जिसके चलते देर रात्रि से पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली कर्मी हरिशंकर ने बताया कि राजपुर दैतरा बाबा पुल, देवढि़या, रौनी सहित अन्य जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो गई थी। बाद में पेड़ों को काटकर हटाया गया। दोपहर बाद बाद बिजली व्यवस्था को बहाल कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें