दमकल के अभाव में बर्बाद हो जाते हैं आशियानें
बक्सर। 19 पंचायतों के कार्य को संचालित करनेवाले प्रखंड मुख्यालय राजपुर में एक भी अग्निशामक यंत्र नही
बक्सर। 19 पंचायतों के कार्य को संचालित करनेवाले प्रखंड मुख्यालय राजपुर में एक भी अग्निशामक यंत्र नहीं है। जिसके चलते प्रत्येक वर्ष आग लगने के बाद किसानों के हजारों की संपति बर्बाद हो जाती है। कभी-कभी तो बड़ा हादसा होने पर अग्निशामक यंत्र पहुंचते-पहुंचते सब कुछ समाप्त हो जाता है। पिछले वर्ष राजपुर पंचायत के नावा गांव में भीषण अगलगी में आग बुझाने के लिए कोई साधन नहीं था। गांव की बस्ती ग्रामीणों ने खाली कर बगीचा में शरण लिया था। स्थानीय मुखिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी के अथक प्रयास के बाद बक्सर से राजपुर पहुंचे अग्निशामक यंत्र ने किसी तरह आग पर काबू तो पाया। लेकिन, तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया। विगत एक माह पहले तियरा से लेकर बन्नी सिवान तक खेत में भीषण आग लग जाने से कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा भी कई बार खेतों में भीषण अगलगी हुई। लेकिन, राजपुर में दमकल उपलब्ध नहीं होने से आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल होती है। इसके लिए कई बार स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लिखित तौर पर राजपुर के लिए स्थायी तौर पर फायर ब्रिगेड की मांग की गई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ¨सह ने बताया कि आग लगने पर जरूरत के अनुसार जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया जाता है।