Move to Jagran APP

के के उपाध्याय बक्सर, विकास जायसवाल बने चौसा के प्रभारी

बक्सर। सदर अनुमंडल पदाधिकारी केके उपाध्याय को बक्सर तथा विकास कुमार जायसवाल को चौसा का प्रभारी पदाधि

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 May 2018 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 04:48 PM (IST)
के के उपाध्याय बक्सर, विकास जायसवाल बने चौसा के प्रभारी
के के उपाध्याय बक्सर, विकास जायसवाल बने चौसा के प्रभारी

बक्सर। सदर अनुमंडल पदाधिकारी केके उपाध्याय को बक्सर तथा विकास कुमार जायसवाल को चौसा का प्रभारी पदाधिकारी सह मेंटर के रूप में नामित किया गया है। जिले के कई अधिकारियों का तबादला हो जाने के बाद जिलाधिकारी राघवेन्द्र ¨सह ने दूसरे अधिकारियों को मेंटर के रूप में नामित किया है। जिलाधिकारी ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

पहले बक्सर और चौसा के प्रभारी पदाधिकारी तत्कालीन सदर अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार एवं वरीय उप समाहर्ता कुमारी अनुपम ¨सह थी। परन्तु अब इनकी जगह पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय तथा वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार जायसवाल को प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। हालांकि, बता दें कि विकास कुमार जायसवाल अभी योगदान की प्रत्याशा में हैं। इनके अलावा भूमि सुधार उप समाहर्ता राजेश कुमार ¨सह को राजपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस शशिकांत पासवान को इटाढ़ी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार को डुमरांव, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार को सिमरी का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है। वरीय उप समाहर्ता कुमार अनुज के अवकाश से लौटने तक उनकी जगह पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सरिता कुमारी को चक्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्र को ब्रह्मपुर, जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर ¨सह को नावानगर, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर झा को चौगाई तथा जिला कल्याण पदाधिकारी राम एकबाल राम को केसठ का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.