कबतक युवा करते रहेंगे पलायन : चिराग
बक्सर। लोजपा संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 68 साल
बक्सर। लोजपा संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी बिहार व बिहारी नौजवान पिछडेपन का घोर त्रासदी झेलने को मजबूर है। अपने शासन काल में लालु व नीतीश ने जात-पात के आधार पर बांट कर बिहार को रसातल मे पहुंचा दिया। यहां के नौजवान बिहार में रोजी-रोटी के अभाव में दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। चिराग ने कहा, ऐसा कबतक चलेगा।
राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ राम के समर्थन में मंगलवार को मठिला गांव के खेल मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा शिक्षकों पर लाठी चलवाकर शिक्षक की गरिमा के साथ मजाक किया गया। उन्होंने कहा की नरेन्द्र मोदी की शक्ति को कोई रोक नहीं सकता, क्योंकि वे सकारात्मक सोच के साथ देश को विकास के पथ पर ले जा रहे हैं। चिराग ने जातपात छोड़ विकास के नाम पर वोट देने की लोगों से अपील की। सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार ¨सह ने की। जबकि, संचालन लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश ¨सह ने किया। इस मौके पर राजवंश ¨सह, जानकी साहनी, रामनारायण शर्मा, रामजी ¨सह शेरेदिल, बंटी शाही एवं हिमांशु चतुर्वेदी सहित कई शामिल रहे।