प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक की लहर
सैंसड़ उच्च विद्यालय से सेवानिवृत्त व मास्टर साहब के नाम से क्षेत्र में विख्यात बबन पाण्डेय का बुधवार को वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Mar 2017 03:08 AM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 03:08 AM (IST)
बक्सर : सैंसड़ उच्च विद्यालय से सेवानिवृत्त व मास्टर साहब के नाम से क्षेत्र में विख्यात बबन पाण्डेय का बुधवार को वाराणसी में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर चीनी मिल स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस नेता टीएन चौबे, ललन मिश्र, राहुल चौबे, राकेश तिवारी, लक्ष्मण उपाध्याय, धीरज मिश्रा, शशिकांत उपाध्याय, रासमकपिल पासवान, लक्ष्मण शर्मा, संतोष दूबे, गोरखनाथ चौबे, बंकटेश चौबे, रामजी उपाध्याय व कन्हैया सरकार आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें