Move to Jagran APP

पहल: बिहार में यहां गूगल कर रहा मोटे लोगों की गणना, जानिए मामला

बिहार के बक्‍सर में जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। उसने गूगल के माध्‍यम से माेटापा दूर करने के लिए प्ररित करने का कदम उठाया है। क्‍या है मामला, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 09:24 AM (IST)
पहल: बिहार में यहां गूगल कर रहा मोटे लोगों की गणना, जानिए मामला
पहल: बिहार में यहां गूगल कर रहा मोटे लोगों की गणना, जानिए मामला

बक्सर [राजेश तिवारी]। गूगल मोटे लोगों की गिनती करेगा। बिहार के बक्सर जिले में प्रशासन ने यह अभिनव प्रयोग शुरू किया है। गूगल लिंक पर जिले के मोटे लोगों का सर्वे कराया जा रहा है। यह सब स्वास्थ्य जागरूकता के लिए है। डीएम राघवेन्द्र सिंह ने यह नया कांसेप्ट विकसित किया है। गूगल लिंक के माध्यम से मोटापे से परेशान लोगों के बीच एक प्रतियोगिता कराई जा रही है। लिंक पर स्वस्थ जीवन बनाम मोटापे की प्रश्नावली दी गई है। जवाब देकर कोई भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है।

loksabha election banner

व्यायाम और योग से घटेगा वजन

जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से जिलाधिकारी ने व्यायाम एवं योग से वजन घटाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रतियोगिता और कार्यशाला कराने का निर्णय लिया है। गूगल लिं‍क पर प्रश्नावली का जवाब देकर उसे ऑनलाइन सबमिट करते ही संबंधित व्यक्ति प्रतियोगिता में शामिल हो जाएगा। जो व्यक्ति प्रतियोगिता में शामिल होकर वजन घटाने में सफल होंगे, उन्‍हें पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता में 10 और पांच किलोमीटर दौड़, साइकिल चालन आदि आयोजन  किए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ.किरण कुमार लाल ने बताया कि योग एवं कार्डियो वर्कआउट के माध्यम से भी वजन घटाने की तरकीब बताई जाएगी। डायट के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

इन सवालों के दें जवाब

जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी लिंक पर प्रश्नों का जवाब देकर आप प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।

प्रश्नावली में व्यक्ति का नाम, लिंग, मोबाइल नंबर के बाद सवाल पूछे गए हैं। मसलन, क्या आप खुद को एक मोटे व्यक्ति के रूप में देखते हैं? क्या आप जानते हैं मोटापे से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गुर्दा और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है? क्या आप मोटापे को कम करने के लिए अलग-अलग गतिविधियां करने के इच्छुक हैं? मोटापे को कम करने के लिए आप इनमें से किन कार्यक्रमों में शामिल होना चाहते हैं? (दौड़, चलना, साइकिल चलाना, योग, कार्डियो वर्कआउट में से कोई 3 अनिवार्य है) क्या आप रक्त दान अभियान में भाग लेने के इच्छुक हैं? आप आंखों/अंग दान में रुचि रखते हैं? आदि।

कैसे होगी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ङ्क्षलक के माध्यम से नामांकन कराने के पश्चात इसमें शामिल सभी लोगों के वजन की जांच जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। उसके बाद तीन माह का समय दिया जाएगा। उक्त तीन माह में जिसने जो माध्यम चयनित किया है उससे वह अपना वजन घटाएगा और जिसका वजन सबसे ज्यादा घटेगा, उसको पुरस्कृत किया जाएगा। स्वस्थ भारत के प्रेरक मयंक जोशी की मानें तो गूगल लिंक पर मौजूद प्रश्नावली का जवाब देकर अब तक 38 लोग इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.