गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी, 54.79 मीटर पहुंचा जलस्तर
बक्सर बक्सर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इस बीच चेतावनी बिदु से अब मात्र 4.5 मीट
बक्सर : बक्सर में गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। इस बीच चेतावनी बिदु से अब मात्र 4.5 मीटर का फासला रह गया है। गुरुवार को किए गए आकलन के बाद यहां जलस्तर 54.79 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा के रौद्र रूप को देखते हुए ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिता सताने लगी है। हालांकि, गुरुवार की सुबह के बाद से रफ्तार थोड़ी कम जरूर हुई है।
इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर से ही जलस्तर बढ़ने की रफ्तार में अचानक तेजी आ गई थी। और प्रति घंटा दो सेंमी की रफ्तार के साथ देखते ही देखते अपराह्न तीन बजे तक आंकड़ा 54.39 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में तेजी की रफ्तार लगातार रात भर दो सेंमी की बनी रही। सुबह आठ बजे आकलन किया गया तब तक जलस्तर 54.74 मीटर पहुंच गया था। लेकिन, इसके बाद अचानक रफ्तार कम होते हुए एकबार फिर से एक सेमी प्रति घंटा की हो गई है। इस प्रकार अपराह्न तीन बजे जलस्तर 54.79 मीटर दर्ज किया गया है। कनीय अभियंता ने बताया कि जलस्तर में अचानक कमी आने का एक और भी कारण है कि जैसे-जैसे पानी का लेवल उपर आता है इसका फैलाव बढ़ता चला जाता है। जिससे रफ्तार कम जरूर नजर आती है, पर पानी की आवक में कोई कमी नहीं होती है। इस बीच वाराणसी और इलाहाबाद से मिली सूचना के अनुसार दोनों स्थानों पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इधर गंगा की तेजी को देखते हुए तटवर्ती इलाके के लोगों की बाढ़ की आशंका को देखते हुए चिता बढ़ गई है। जिला प्रशासन भी इसको देखते हुए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, बक्सर में चेतावनी बिदु 59.32 मीटर होने को लेकर अभी भी यहां जलस्तर चेतावनी के लेवल से करीब 4.5 मीटर नीचे बना हुआ है।