Move to Jagran APP

गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, 53.81 मीटर पहुंचा जलस्तर

बक्सर बक्सर में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि वृद्धि की रफ्तार बेहद कम है

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:17 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:17 AM (IST)
गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, 53.81 मीटर पहुंचा जलस्तर
गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, 53.81 मीटर पहुंचा जलस्तर

बक्सर : बक्सर में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि, वृद्धि की रफ्तार बेहद कम है, लेकिन सिलसिला लगातार बना हुआ है। शनिवार को अपराह्न 3 बजे जलस्तर 53.81 मीटर दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय जल आयोग के कनीय अभियंता कन्हैया कुमार ने बताया कि बक्सर में अभी तक जलस्तर में वृद्धि की रफ्तार काफी नियंत्रण में है। रफ्तार में लगातार परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार की सुबह 8 बजे जलस्तर 53.77 मीटर दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पूरे दिन लेवल स्थिर बना रहा। जबकि, रात में धीमी रफ्तार से बढ़ते हुए शनिवार की सुबह 8 बजे तक 53.80 मीटर पहुंच गया था। वहीं, अपराह्न 3 बजे तक मात्र एक सेमी की वृद्धि के साथ 53.81 मीटर पर पहुंचा है। अभियंता ने बताया कि अब समय आ गया है। जब तटवर्ती इलाके के लोगों को बाढ़ की संभावना को देखते हुए सतर्क रहना होगा। उन्होंने बताया कि अभी भी बक्सर में जलस्तर चेतावनी बिदु 59.32 मीटर से काफी नीचे है, इसलिए फिलहाल चिता की कोई बात नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.