Move to Jagran APP

नया भोजपुर में भूमि विवाद में जमकर हुई गोलीबारी और मारपीट

बक्सर सोमवार को नया भोजपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 09:33 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 09:33 PM (IST)
नया भोजपुर में भूमि विवाद में जमकर हुई गोलीबारी और मारपीट
नया भोजपुर में भूमि विवाद में जमकर हुई गोलीबारी और मारपीट

बक्सर : सोमवार को नया भोजपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोली लगने से जख्मी एक व्यक्ति के अलावा चार अन्य को चिताजनक स्थिति में बक्सर रेफर किया गया है। इस घटना को लेकर दो पक्षों में गंभीर रूप से तनाव व्याप्त है।

loksabha election banner

पुलिस एहतियात के तौर पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि बिहार सरकार की जमीन पर नया भोजपुर के ही किरण देवी पति कंचन सिंह तथा बसमतिया देवी पति लक्ष्मी नारायण सिंह के नाम से वर्ष 2011 में अंचल कार्यालय द्वारा चार चार डिसमिल का अलग-अलग वास्तविक पर्चा काटा गया है। इस पर कब्जा करने जा रहे पर्चा धारियों का विरोध उन्हीं के गोतिया के लाल बहादुर सिंह मंजय सिंह विकास सिंह आज द्वारा किया जा रहा था। सोमवार को एक बार फिर से जब पर्चाधारी जमीन पर मकान निर्माण के लिए गए तब तक दूसरे पक्ष ने मारपीट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिग शुरू कर दी। इसमें लक्ष्मी नारायण सिंह पिता स्वर्गीय तुलसी सिंह उम्र 60 वर्ष गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि मारपीट की इस घटना में सुनील सिंह कंचन कुशवाहा सुभाष सिंह नागेंद्र सिंह के अलावा दूसरे पक्ष के लाल बहादुर सिंह व अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जख्मी लोगों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद चिताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बक्सर रेफर कर दिया है। मारपीट की यह घटना नया भोजपुर गांव के पुरब टोला के खाता संख्या 1318, खेसरा 1719 जो 8 डिसमिल का रकबा है। मुहल्ले के बसमतिया देवी पति लक्ष्मीनारायण सिंह व उसकी बहु किरण देवी पति कंचन कुशवाहा ने अपने नाम पर्चा कटाया है। मुहल्ले के लोगों को इस बात की जानकारी 2015 में हुई थी। इसके बाद से ही मुहल्ले के लोग उक्त पर्चा कर रद्द करने के लिए अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। अभी 16 जनवरी को ही सीओ ने इस मामले में जनता दरबार के माध्यम से सुनवाई करते हुए उक्त जमीन पर पर्चा धारियों का दखल कब्जा बरकरार रखा था। जबकि विरोध करने वाले लाल बहादुर सिंह को उक्त जमीन पर जाने से रोका गया था। इसी आदेश के आलोक में सोमवार को पर्चा धारी परिवार द्वारा भवन निर्माण का काम शुरू किया गया था। दूसरे पक्ष के लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडा तथा ईट पत्थर चलना शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इस दौरान लक्ष्मीनारायण सिंह के साथ ही सुशील सिंह, कंचन कुशवाहा, सुभाष सिंह, व नागेन्द्र सिंह जख्मी हो गए है। ओपी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक किसी पक्ष से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन एहतियात के तौर पर तीन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.