Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव में महिला वोटरों की रही दमदार भागीदारी

ख्या बढ़ती गई। नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम तथा अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों का जायजा लिया गया। वोटरों की लम्बी लाइन होने के कारण उच्च विद्यालय कतिकनार स्थित बूथ पर वोटिग का कार्य जारी रहा। वहीं बूथों पर पुलिस बल के साथ ही महिला पुलिस कर्मी

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 05:29 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 05:29 PM (IST)
पैक्स चुनाव में महिला वोटरों की रही दमदार भागीदारी
पैक्स चुनाव में महिला वोटरों की रही दमदार भागीदारी

बक्सर : प्रखंड में बुधवार को दूसरे चरण का पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया गया। प्रशासन दूसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने में सफल रहा। जैसे-जैसे दिन ढलता गया वैसे-वैसे बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई।

loksabha election banner

नावानगर थानाध्यक्ष जुनैद आलम तथा अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों का जायजा लिया गया। वोटरों की लम्बी लाइन होने के कारण उच्च विद्यालय कतिकनार स्थित बूथ पर वोटिग का कार्य जारी रहा। वहीं, बूथों पर पुलिस बल के साथ ही महिला पुलिस कर्मी भी चुनाव डयूटी में मुस्तैद दिखीं। वहीं, कतिकनार पंचायत में महिला मतदाताओं की भागीदारी भी दमदार रही। सुबह से मतदान समाप्त होने तक महिला वोटरों की लम्बी कतार लगी रही। वहीं, नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा, बरांव, कड़सर, मड़िया, वैना पैक्स के लिए निर्धारित समयानुसार शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। पैक्स चुनाव के मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। पगडंडी के सहारे मतदान केंद्र पहुंची महिला वोटर

प्रखंड में बुधवार को हो रहे पैक्स चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर कतिकनार पंचायत भवन पर बने बूथ पर पगडंडी के सहारे महिला मतदाताओं को मतदान करने जाते देखा गया। जिससे जाहिर होता है कि पैक्स चुनाव को लेकर महिला मतदाताओं में जागरुकता बढ़ी है।  मतदाताओं को बूथ तक जाने के लिए रही वाहनों की व्यवस्था

चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों द्वारा दूर से आने वाले मतदाताओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया था। मतदाताओं को लाने के लिए मैजिक, स्कॉर्पियो, बोलेरो तथा टेंपो गांव-गांव भेजकर मतदाताओं को बूथ पर पहुंचा मतदान कराया गया। युवा मतदाताओं में उत्साह

प्रखंड के रामपुर तथा कतिकनार में हो रहे पैक्स चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में युवा मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस संदर्भ में कतिकनार पंचायत भवन पर बने बूथ पर पहली बार मतदान करने 20 वर्षीय प्रियंका कुमारी, कविता कुमारी ने बताया कि पैक्स चुनाव के लिए पहली बार मतदान करने के बाद काफी खुशी महसूस हो रही है। बेहतर प्रतिनिधि का चयन कर किसानों की समस्याओं का निदान करने का अवसर प्रदान होगा। कब कितना हुआ मतदान

सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 7.80 फीसदी

9 बजे से 11 बजे तक 20.18 फीसदी

11बजे 1 बजे तक 37.56

1 बजे से 3 बजे तक 57.60 प्रतिशत

कुल मतदाता - 4022, मतदान केंद्र - 07 आज खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

केसठ : प्रखंड के दो पंचायतों में बुधवार को मतदान होने के बाद प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गई है। गुरुवार को मतगणना के बाद तय होगा कि किसके माथे पर जीत का सेहरा बंधेगा। ज्ञात हो कि रामपुर और कतिकनार पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के लिए 29 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।कतिकनार और रामपुर पंचायत में पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। इसके लिए रामपुर में चार और कतिकनार में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। वहीं, पांच प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि गुरुवार को होनेवाले मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतपेटी की निगरानी को लेकर प्रशासनिक कर्मियों को मुस्तैद किया गया है। जो स्ट्रांग रूम की रखवाली करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.