Move to Jagran APP

मांगों पर विचार नहीं करती है सरकार तो अगले माह से हड़ताल पर जाएंगे डीलर

बक्सर प्रखंड क्षेत्र के आशापड़री गांव में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के सिमरी म

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 05:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 05:02 PM (IST)
मांगों पर विचार नहीं करती है सरकार तो अगले माह से हड़ताल पर जाएंगे डीलर
मांगों पर विचार नहीं करती है सरकार तो अगले माह से हड़ताल पर जाएंगे डीलर

बक्सर : प्रखंड क्षेत्र के आशापड़री गांव में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के सिमरी मंडल इकाई द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानांतरित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार झा को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर डीलरों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र तक पहुंचे। इसका उन्होंने हमेशा ख्याल रखा।

loksabha election banner

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने भी अपने संबोधन में कहा कि अब तक के मेरे कार्यकाल में जो मान सम्मान सिमरी में मिला, वह हमेशा चिरस्मरणीय रहेगा। इससे पूर्व फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने की। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का नवंबर माह तक विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संघ के अनुमंडल अध्यक्ष भुटेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार को डीलरों की मूलभूत समस्याओं पर न सिर्फ सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। बल्कि, इस स्कीम से प्राप्त कमीशन की राशि को तत्काल डीलरों के खाते में स्थानांतरित करने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करना चाहिए। संघ के जिला महामंत्री हीरालाल वर्मा ने कहा कि अगर सरकार हमारी आठ सूत्री मांगों पर तत्काल विचार नहीं करती है तो आगामी अगस्त से डीलर हड़ताल पर जाएंगे। आयोजित कार्यक्रम में रंजीत राय, अनिल ओझा, विनोद राय, रमेश यादव, वीरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र चौरसिया, अशोक दुबे, मोहन यादव, जनार्दन यादव, बालेश्वर दुबे, छठू सिंह, नर्वदेश्वर उपाध्याय, रामश्रृंगार सिंह, शिवजी पाठक सहित प्रखंडस्तरीय सारे डीलर मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.