सरपंच-उपसपंचों को पढ़ाया सुचिता का पाठ
बक्सर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दूसरे दिन ग्राम कचहरी के सरपंच व उप सरपंचों
बक्सर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दूसरे दिन ग्राम कचहरी के सरपंच व उप सरपंचों से आनलाइन रूबरू हुए और उन्हें कर्तव्य व उत्तरदायित्वों का पाठ पढ़ाया। नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन उप विकास आयुक्त मो.मोबिन अली अंसारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने संसाधन की कमी झेल रही ग्राम कचहरी के ठीक ढंग से काम नहीं करने की बात कही।
वेबका¨स्टग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित सरपंच व उप सरपंचों को बधाई दी और कहा कि बहुत महत्वपूर्ण जवाबदेही का आप सबका कार्य है। इसे पारदर्शिता के साथ संचालन करना है। मुख्यमंत्री ने ग्राम कचहरी के अंतर्गत आने वाली सभी धाराओं के तहत मामलों का विस्तार से वर्णन कर लोगों को अवगत कराय। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्तों को शराबबंदी के लिए संकल्प लेने को कहा। ताकि, शराबबंदी कर महात्मा गांधी के सपनों को साकार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सबकी सहभागिता आवश्यक है। इससे पूर्व उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा अब पंचायत सरकारी भवन बनाया जा रहा है, जहां पंचायत स्तर के सभी अनुशंसित विवादों का निपटारा किया जाएगा। पहले भाड़े के मकान में चलाया जा रहा था, अब इसी भवन में चलेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय छोटे-छोटे झगड़ों को यहीं स्थानीय स्तर पर ही निपटाया जाएगा। इससे लोगों को समय तथा पैसों की बचत होगी। उन्हें थाना और न्यायालय की शरण में नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने सभी को पारदर्शिता के साथ कर्तव्य व उत्तरादायित्वों के पालन का सुझाव दिया। कार्यक्रम को अनुमंडल पदाधिकारी गौतम कुमार व डीएसपी शैशव यादव साथ जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने भी संबोधित किया। इन लोगों ने सरपंच व उप सरपंचों को उनके कर्तव्यों व दायित्वों से अवगत कराते हुए पंच परमेश्वर की तरह कार्य करने का सुझाव दिया। इस दौरान प्रखंड स्तर पर शिविर लगाकर इस तरह के उन्मुखीकरण कार्यक्रम कराए जाने की भी जानकारी उन्हें दी गई। मंच का संचालन वरीय अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। जबकि, कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किया गया।