Move to Jagran APP

धान की खरीद में लापरवाही पर डीएसओ ने जताई नराजगी

बक्सर बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार प्रभाकर ने डुमरांव प्रखंड के विभिन्

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 09:37 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 09:37 PM (IST)
धान की खरीद में लापरवाही पर डीएसओ ने जताई नराजगी
धान की खरीद में लापरवाही पर डीएसओ ने जताई नराजगी

बक्सर : बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार प्रभाकर ने डुमरांव प्रखंड के विभिन्न पैक्स केंद्रों पर जाकर धान क्रय की स्थिति का जायजा लिया। तमाम संसाधन के बावजूद धान क्रय में उदासीनता तथा धीमी रफ्तार पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। डीएसओ ने सबसे पहले प्रखंड के कनझरुआ पैक्स का निरीक्षण किया। वहां पर अभी तक सिर्फ 10 किसानों से ही धान की खरीद की गई है। मुंगाव पैक्स में अब तक सिर्फ 17 लोगों से धान की खरीद की गई है। जबकि कुशलपुर पैक्स में भी धान की खरीद संतोषजनक नहीं है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि धान खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में सीसी लिमिट की राशि उपलब्ध है। धान क्रय के लिए जगह भी है। सारे संसाधन रहने के बावजूद धान की खरीद नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि बीसीओ की लापरवाही भी धान खरीद में सामने आ रही है। बीसीओ के तत्पर नहीं रहने से डुमराव प्रखंड में धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रखंड धान के कटोरे के रूप में प्रसिद्ध है। हर एक घर खेत खलिहान ध्यान से भरा पड़ा है। फिर भी धान की खरीद नहीं होना पैक्स के उदासीनता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी को धान खरीद में तेजी लाने, किसानों की सूची पैक्स कार्यालय पर टांगने तथा धान की खरीद कर मिलिग के लिए तत्काल भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी पैक्स अध्यक्षों से कहा है कि बिना भेदभाव किसानों से धान की खरीद करें। ताकि किसानों को उनके उत्पादित धान का उचित समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि धान क्रय की स्थिति को जानने के लिए नियमित रूप से पदाधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण कर रही है। गलती करने वाले पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ निश्चित है कि कार्रवाई की जाएगी। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कड़े तेवर की चर्चा पूरे प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के बीच पूरे दिन होते रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.