Move to Jagran APP

72 घंटे से कड़ाके की ठंड में जिला, छह डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम तापमान

बक्सर जिले में पिछले 72 घंटे से कड़ाके की ठंड जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र के लघु ताप

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:54 PM (IST)
72 घंटे से कड़ाके की ठंड में जिला, छह डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम तापमान
72 घंटे से कड़ाके की ठंड में जिला, छह डिग्री सेल्सियस से नीचे न्यूनतम तापमान

बक्सर : जिले में पिछले 72 घंटे से कड़ाके की ठंड जारी है। कृषि विज्ञान केंद्र के लघु तापमापी केंद्र, कुकुढ़ा में लगातार तीसरे दिन बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पछुआ-उत्तरी हवाओं के प्रभाव से जिले में कनकनी से जनजीवन बेहाल है।

loksabha election banner

कृषि विज्ञानी डा. देवकरण ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गलन और कोहरे के साथ बादलों का दौर बना हुआ है। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री व अधिकतम 17.0 सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं हवा की गति भी लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद की गई है। मौसम में हुए इस परिवर्तन से बुधवार को पूरे दिन जनजीवन प्रभावित रहा। शहर की व्यवसायिक प्रतिष्ठानें भी देर से खुलकर समय से पूर्व ही बंद हो जा रही हैं। बुधवार को दिन में ही जहां-तहां लोगों को अलाव तापते देखा गया। हालांकि, दोपहर में बादलों को चीर सूर्य कई बार झांकते तो दिखे पर कोई विशेष राहत नहीं दिला सके। इस दौरान धरती पर सूर्य के प्रकाश का फैलाव बादलों के कारण अस्थिर बना हुआ था। विगत सप्ताह में न्यूनतम तापमान

13 जनवरी - 12.7 डिग्री सेल्सियस

14 जनवरी - 9.9 डिग्री सेल्सियस

15 जनवरी - 10.7 डिग्री सेल्सियस

16 जनवरी - 10.2 डिग्री सेल्सियस

17 जनवरी - 6.0 डिग्री सेल्सियस

18 जनवरी - 5.3 डिग्री सेल्सियस

19 जनवरी - 5.7 डिग्री सेल्सियस

-------------------------

इटाढ़ी में आधा दर्जन जगहों पर प्रशासन ने जलाए अलाव

संवाद सहयोगी, इटाढ़ी (बक्सर) : पिछले एक सप्ताह से प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कड़ाके की इस ठंड में प्रखंड मुख्यालय सहित आधा दर्जन स्थानों पर जलाए गए अलाव लोगों का सहारा बना है। अंचलाधिकारी रजनीकांत ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय सहित इटाढ़ी पंचायत भवन, बाजार समिति, मेन बाजार, अतरौना रोड, महादलित टोला, यात्री शेड आदि आधा दर्जन सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाया गया है। इसके लिए कर्मचारी और पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.