किसान ट्रेन के पहुंचने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत
जागरध सवाददाता बक्सर देश की पहली किसान रेल के शनिवार को पहली बार बक्सर पहुंचने प
जागरध सवाददाता, बक्सर : देश की पहली किसान रेल के शनिवार को पहली बार बक्सर पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं ने लोको पायलट एवं गार्ड का फूल मालाओं से स्वागत किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोको पायलट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बात की और उन्हें इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने पर बधाई दी।
देश के एक से दूसरे छोर तक ताजी सब्जियां पर फूल आदि पहुंचाने के लिए देश में पहली किसान रेल नासिक के देवलाली से दानापुर तक चलाई जा रही है। ट्रेन एक दिन पहले देवलाली से खुली थी। स्थानीय किसान अपने प्रोडक्ट को इस ट्रेन के माध्यम से दूसरी जगह पर भेजने की बुकिग करा सकते हैं। ट्रेन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विध्याचल पाठक, प्रदेश महामंत्री रंजन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सुशील राय, मोर्चा के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह एवं आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक नितिन मुकेश ने लोको पायलट और गार्ड का स्वागत किया।