अखंड हरिकीर्तन गायन से भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु
गांवों से कीर्तन मंडलियों ने हरेराम हरे कृष्ण का सुमधुर कीर्तन गायन किया। कीर्तन में शामिल श्रद्धालु भगवान की भक्ति में मंत्रमुग्ध दिख रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कीर्तन गुरुवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न होगा। इस दौरान सैकड़ों भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक विश्वनाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक महीने की पूर्णिमा तिथि को 24 घंटे का हरि
बक्सर : केसठ स्थित मां भवानी मंदिर परिसर में बुधवार को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया। हरिकीर्तन के माध्यम से राम-कृष्ण की भक्ति से पूरा क्षेत्र में आध्यात्मिक भक्ति की धारा से सराबोर रहा। कीर्तन गायन में स्थानीय गांव सहित दसियांव, रघुनाथपुर, बैजनाथपुर, धेनुआडीह गांवों से कीर्तन मंडलियों ने हरेराम हरे कृष्ण का सुमधुर कीर्तन गायन किया। कीर्तन में शामिल श्रद्धालु भगवान की भक्ति में मंत्रमुग्ध दिख रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कीर्तन गुरुवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न होगा। इस दौरान सैकड़ों भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक विश्वनाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रत्येक महीने की पूर्णिमा तिथि को 24 घंटे का हरिनाम अखंड हरिकीर्तन कराया जाता है। यह प्रक्रिया विगत साढ़े पांच वर्षों से लगातार चली आ रही है। इस दौरान विपुल दुबे व्यास, टुनटुन सिंह, त्रिभुवन दुबे, सुभाष आर्य, मुन्ना कुमार, शिवशंकर सिंह, हंसलाल यादव, बिहारी प्रसाद सहित अन्य शामिल थे।