सामूहिक विवाह सह महोत्सव की तैयारी जोरों पर
आगामी 22 फरवरी को सिमरी में प्रस्तावित मां कालरात्रि सामूहिक विवाह सह सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत जहां वर-वधू को उपहार स्वरूप देने के लिए तरह-तरह के सामान की खरीदारी जारी है।
बक्सर । आगामी 22 फरवरी को सिमरी में प्रस्तावित मां कालरात्रि सामूहिक विवाह सह सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत जहां वर-वधू को उपहार स्वरूप देने के लिए तरह-तरह के सामान की खरीदारी जारी है। वहीं, आयोजित कार्यक्रम के गवाह बनने वाले लोगों की सुविधा के लिए भी आयोजन समिति द्वारा व्यापक स्तर पर बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि मां कालरात्रि सामूहिक शादी महोत्सव में इलाके के गरीब परिवार की पांच कन्याएं शादी के बंधन में बंधेगी और इसका सारा खर्च सामाजिक स्तर पर वहन किया जाएगा। सारे वैवाहिक कार्यक्रम सिमरी दुधीपट्टी गांव स्थित मां कालरात्रि मंदिर के प्रांगण में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपन्न होगा। इस वैवाहिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भोजपुरी लोकगीत गायन की कई नामचीन हस्तियां भी भाग ले रही हैं। इनमें भोजपुरी सम्राट भारत शर्मा व्यास, देवी पचरा के महानायक विष्णु ओझा, अभिनेता सह लोकगायक गोपाल राय, कमलबांस कुंवर, अशोक मिश्र, विनय मिश्र, सोनू पांडेय, विकास ¨सह, विकास तिवारी, विवेक पांडेय प्रमुख हैं। मंच संचालन का दायित्व ख्याति प्राप्त उद्घोषक रवि रंजन राय को सौंपा गया है। बताते चलें कि, इस आयोजन में सुनील राय, डमडम राय, आनंद विहार होटल के प्रोपराइटर विनोद राय, आक्सफोर्ड कांवेंट बड़का राजपुर के निदेशक रुपेश चौबे, एकौना पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक राय, सिमरी पत्रकार संघ सहित कई लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे।