गंगा में डूबने से युवक की मौत
बक्सर। औद्योगिक थानाक्षेत्र के अहिरौली घाट पर स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटन
बक्सर। औद्योगिक थानाक्षेत्र के अहिरौली घाट पर स्नान करने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास किया गया। दो घंटों के अथक प्रयासों के बाद शव को निकाला जा सका। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
इसकी जानकारी देते औद्योगिक थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे की है। जब निरंजनपुर निवासी गणेश ¨सह का 19 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार अहिरौली स्थित शिवघाट पर गंगा स्नान करने गया था। इस दौरान पानी के भीतर जाते ही वो अचानक डूबने लगा। स्थानीय अन्य लोगों ने युवक को डूबते देख शोर मचाया। और जब तक कोई मदद की जाती तब तक देर हो चुकी थी। और युवक का शव गंगा की गहराई में समा गया था। गोतोखोरों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही सदर सीओ सत्येंद्र कुमार ¨सह भी घटनास्थल पर पहुंचे।