शादी का झांसा देकर शोषण, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर। शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इ
बक्सर। शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता द्वारा महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इसकी जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा इस संबंध में महिला थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें पीड़िता ने बताया है कि 2016 में वो पटना में पढ़ती थी जहां सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से स्थानीय एक युवक के संपर्क में आई। इस दौरान आरोपित राजपुर के सोनपा निवासी शिवजी राय ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिया। दो वर्षों तक संबंध बनाने के बाद अब वो शादी करने से इंकार कर रहा है। इस संबंध में पीड़िता सबसे पहले नगर थाना गई थी। जहां से उसे महिला थाना भेज दिया गया। युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।