जीत पर प्रखंडों में राजद ने मनाया जश्न
बक्सर। बिहार एवं उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस एवं राजद को जीत मिलने पर स्थानीय प्रखंड म
बक्सर। बिहार एवं उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस एवं राजद को जीत मिलने पर स्थानीय प्रखंड में कांग्रेस एवं राजद के कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत की खुशी मनाई। राजद के प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज चौहान ने जीत पर जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी। जिसमें सुमेश्वर यादव, सुदर्शन यादव, झाबर यादव, टिक्ल आलम, बब्लू यादव आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जवाहर दूबे उर्फ टुनटुन दूबे ने पार्टी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। नावानगर (बक्सर) : जोकीहाट मे राजद प्रत्याशी शाहनावाज आलम की भारी मतों से जीत को लेकर नावानगर में राजद जिला महासचिव शारदा ¨सह यादव की अगुआई में राजद कार्यकर्ताओं जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं एक-दूसरे को गले लगा जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर हरेन्द्र यादव, लालबिहारी पासवान, रुस्तम अंसारी, रामाशीष यादव, शशिधर ¨सह उर्फ मुन्ना यादव, विनोद ¨सह यादव, महेन्द्र ¨सह, रोहित ¨सह यादव, रविन्द्र कुमार ¨सह रवि, वशिष्ठ चौबे, विरेन्द्र ¨सह, शारदा ¨सह आदि उपस्थित थे। केसठ (बक्सर) : बिहार के जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में राजद 41,224 वोटों की अन्तर से शानदार जीत पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। डुमरांव विधान सभा के पूर्व राजद प्रत्याशी सह राजद बरिष्ठ नेता सुनील कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा से हाथ मिलाकर जनादेश को अपमानित किया था। वहीं, पीएम द्वारा केवल घोषणा कर वादे पूरा नहीं करने को आमजन जान चुके हैं कि यह महज घोषणाओं की सरकार है। जोकीहाट सीट पर जीत के बाद कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।