जवां हुई गर्मी, तापमान का तेवर 40 पार
बक्सर। पिछले तीन दिनों से गर्मी के जो तीखे तेवर बढ़े हैं। उसमें मानों गर्मी पूर्णरूप से जवां हो गई ह
बक्सर। पिछले तीन दिनों से गर्मी के जो तीखे तेवर बढ़े हैं। उसमें मानों गर्मी पूर्णरूप से जवां हो गई है। अधिकतम तापमान का ग्राफ भी 40 से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस को छूने लगा है। घर से 11 बजे के बाद लोग निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से बाजार की रौनक भी गायब हो गई है। हालांकि, मौसम के पूर्वानुमान में कृषि विज्ञानियों के हवाले से प्राप्त जानकारी से इसकी संभावना पहले ही सुधि पाठकों को दे दी गई थी। जिसमें देश के कई प्रान्त के हिस्सों में (बिहार को छोड़कर) आंधी-पानी की आने की संभावना की चर्चा थी। उसी में यहां तीखी गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की गई थी। हालांकि, तब विज्ञानियों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि टेंपरेचर का ग्राफ (अधिकतम) एकाएक 6 तारीख को ही 40 के पार पहुंच जाएगा। लेकिन, जो स्थिति बनी हुई है। उसने सबको चकित कर दिया है। धरती का तपना तो जारी है ही। मंगलवार को धूपभरी दुपहरी में शरीर की चमड़ी में जलन का अहसास भी हो रहा था। पछुवा की गर्म हवाएं बेदम की हुई थीं। सड़कों पर चहल-पहल लगभग दिन के 4-5 घंटे काफी कम बनी हुई थी। जिसने बाजार की रौनक को भी प्रभावित कर दिया है। रामबाग के वृज बिहारी पांडेय, सिविल लाइन के विकास तिवारी, अधिवक्ता विन्देश्वरी पांडेय आदि ने कहा कि मौसम का इस प्रकार तपना भी जरूरी है। जहां अगली खरीफ खेती के लिए भी यह उपयोगी साबित होगा। वहीं, मानसून के समय अच्छी बारिश का भी संकेतक बन रहा है। हालांकि, गर्मी के मौसम में एकाएक तापमान में आई इस बढ़ोतरी से उनमें आंधी-पानी आने का भी भय बना हुआ है। मौसम के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. देवकरण ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 तथा न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन्सर्ट.,
एक नजर तापमान पर
तारीख न्यूनतम अधिकतम
04/मई 21.0 34.8
05/मई 25.0 37.0
06/मई 25.6 41.0
07/मई 26.5 41.0
08/मई 26.4 41.9