Buxar Heatwave Alert: बक्सर में चुनाव से पहले गर्मी को लेकर बड़ा अपडेट, कल से चलेगी लू; बदन झुलसाएगी तपती हवाएं
Buxar Heatwave Alert बक्सर में चुनाव से पहले गर्मी बढ़ने के आसार हैं। पटना मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक शनिवार से बक्सर जिले में लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी उछाल देखने को मिलेगा। वैशाख की शुरुआत से पहले ही पछुआ हवाएं लू का एहसास कराने लगी हैं। इस दौरान बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।
जागरण संवाददाता, बक्सर। चैत महीने में सुबह-शाम तपिश से हल्की राहत भी एक-दो दिनों में खत्म होने की संभावना है। वैशाख की शुरुआत से पहले ही पछुआ हवा तेज लू का अहसास कराने लगी है। यह अहसास लगातार बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार हैं।
शनिवार से बक्सर जिले में चलेगी लू
पटना के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। शनिवार से बक्सर जिले में लू चलने की संभावना है। हालांकि, तेज गर्म पछुआ हवा अभी ही लू का अहसास कराने लगी है। शनिवार से अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
बारिश होने की नहीं कोई संभावना
इस दौरान बारिश होने की संभावना बिल्कुल नहीं है। लू के लिहाज से अभी दो महीने से अधिक का समय शेष है। वैशाख और जेठ महीने गर्मी का मुख्य समय माने जाते हैं। आसाढ़ से बारिश की संभावना बनती है। इसके बाद भी गर्मी पड़ती है। लेकिन इस गर्मी का असर और अहसास अलग होता है।
ये भी पढ़ें: