Move to Jagran APP

बक्सर में धान के खेत से दो व्यक्तियों के शव बरामद

बक्सर बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव में धान के खेत से दो महादलित युवकों के शव बरामद किए

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:21 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:05 AM (IST)
बक्सर में धान के खेत से दो व्यक्तियों के शव बरामद
बक्सर में धान के खेत से दो व्यक्तियों के शव बरामद

बक्सर : बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव में धान के खेत से दो महादलित युवकों के शव बरामद किए गए है। दोनों तीन दिन पहले अपने घर से मछली मारने के लिए निकले थे। इस बीच तीन दिन बाद धान के खेत से दोनों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घरवालों के अनुसार मछली मारने के विवाद में दोनों की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह और बगेन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।

loksabha election banner

बताया जाता है कि एकरासी गांव की महादलित बस्ती में रहने वाले 40 वर्षीय रामईश्वर मुसहर और 25 वर्षीय रमेश मुसहर गुरुवार को एक साथ मछली मारने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक दोनों जब घर वापस लौटकर नहीं आए तो इसके बाद स्वजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। दूसरे दिन भी तलाश करने के बाद कोई सुराग नहीं मिलने से दोनों के घरवाले काफी परेशान थे। इस बीच शनिवार को अभी दोनों परिवार खोजबीन में लगे ही थे कि दोपहर में गांव के बाहर धान के खेत में दोनों के शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। तीन दिनों के बाद अचानक इस प्रकार शव मिलने से सारे लोग अचंभित थे। इस बीच स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों महादलित गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के आहर में मछली मार रहे थे। महादलित परिवार के लोग अपने खाने के लिए गांव में घूम घूमकर मछली मारने का काम करते हैं। बताया जाता है कि मछली मारने को लेकर ही विवाद हो गया था, जिसके बाद दबंगों ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्य को छुपाने के लिए गांव के बाहर धान के खेत में दोनों का शव फेंक दिया। इस बीच शनिवार की दोपहर खेत घूमने गए किसानों ने खेत में शव पड़ा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस से मृतक के स्वजनों ने आहर में मछली मारने के कारण दोनों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दोनों के चार और पांच मासूम बच्चे भी हैं और गरीब बहार दलितों की हत्या के बाद मासूम बच्चों का सहारा छिन गया। घटना की पुष्टि करते डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि दोनों शव कम से कम तीन दिन पुराने हो चुके हैं। प्रथम दृष्टया दोनों के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं देखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हत्या के बारे में जानकारी मिल पाएगी। इस बीच पुलिस गांव में उड़ी अफवाहों की बारीकी से जांच में लगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.